'बांग्लादेश के 90 फीसदी हिंदू, दलित हैं, वहां जो रहा है...', CM योगी का बड़ा बयान, वोटबैंक पर कही ये बात

CM Yogi Adityanath on Bangladesh Hindu: बांग्लादेश में जारी आरक्षण को लेकर विरोधी प्रदर्शनों के बीच वहां हिंदुओं के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू आबादी के साथ हिंसा की घटनाओं की खबरें भी आ रही हैं। इस पूरे मामले पर अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि बांग्लादेश के 90 फीसदी हिंदू दलित हैं।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर कहा है कि, ''जो बांग्लादेश में हो रहा है...वहां 90 फीसदी जो हिंदू बचा है, वह दलित समुदाय से है...। लेकिन जिनके मुंह सिले हुए हैं, इसलिए सिले हुए हैं, क्योंकि उन्हें मालूम है कि बांग्लादेश का हिंदू उनके लिए वोटर नहीं होगा।''

CM Yogi Adityanath on Bangladesh Hindu

ये भी पढ़ें- 'मुझे हिंदू लोगों से क्यों नफरत होगी', बांग्लादेश पर मोहम्मद शमी की पत्नी के पोस्ट पर बवाल, जानिए ऐसा क्या कहा

CM योगी ने वोटबैंक की राजनीति पर विपक्ष पर साधा निशाना

सीएम योगी ने कहा,

''जो राम के अस्तित्व को नहीं मानते, जो कृष्ण के अस्तित्व को नहीं मानते, जिन लोगों के मन में भारतीयता के प्रति कोई सम्मान का भाव ही नहीं है, जिन लोगों के मन में ये भाव नहीं है कि दुनिया में कोई हिंदू अगर प्रताड़ित हो रहा है तो उसके खिलाफ आवाज उठा सकें...उनको लगता है कि अगर वे आवाज उठाएंगे तो उनका वोट बैंक ना खत्म हो जाए।''

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में अशर्फी भवन के राम मंदिर में नई मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सीएम योगी ने ये बात कही है।

ये भी पढे़ं- 'पड़ोस जल रहा और हिंदुओं को चुन-चुनकर...' ,बांग्लादेश तख्तापलट पर बोले सीएम योगी

बांग्लादेश मंदिरों को तोड़े जाने पर भी भड़के CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले कहा था कि 'बांग्लादेश में मंदिरों को नष्ट किया जा रहा है और हिंदुओं को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है। लोगों को एकजुट होकर सनातन धर्म के सामने मौजूद खतरों का सामना करना चाहिए।'

अयोध्या में दिगंबर अखाड़े में श्री राम जन्मभूमि न्यास के पूर्व अध्यक्ष और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नायक परमहंस रामचंद्र दास की 21वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करते हुए सीएम योगी ने कहा था, ''आज एक परेशान करने वाला वैश्विक परिदृश्य देखने को मिल रहा है, जहां भारत का पड़ोस उथल-पुथल में है। मंदिरों को नष्ट किया जा रहा है और हिंदुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है।''

सीएम योगी ने कहा, ''लोगों को एकजुट होकर सनातन धर्म के सामने आने वाले खतरों का समाधान करना चाहिए। राम मंदिर का निर्माण कोई अंत नहीं है, बल्कि चल रही यात्रा में एक कदम है।''

सीएम योगी ने कहा, ''खतरनाक घटनाक्रमों के बावजूद, हम ऐसी दुखद घटनाओं के ऐतिहासिक कारणों को समझने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। जो समाज ऐतिहासिक गलतियों से सीखने में विफल रहता है, उसके उज्ज्वल भविष्य पर छाया पड़ने का खतरा है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+