CM Yogi पहुंचे दिल्ली, PM Modi और अमित शाह के साथ अहम बैठक, औचक दौरे से सियासी अटकलें तेज
CM Yogi In Delhi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ के अचानक दिल्ली पहुंचने पर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। सीएम योगी लखनऊ से दिल्ली पहुंचे और उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से प्रधानमंत्री आवास में मुलाकात की। इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर उनकी अहम बैठक हुई है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भी उनकी मीटिंग हुई है।
सीएम योगी के अचानक हुए दिल्ली दौरे को लेकर अटकलों का दौर जारी है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि प्रदेश की राजनीतिक स्थितियों के साथ यूपी में बीजेपी अध्यक्ष के मुद्दे पर भी चर्चा हुई है। सूत्रों के हवाले से पार्टी में संगठन की स्थिति को लेकर भी चर्चा हुई है।

PM Modi के साथ बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि सीएम योगी और पीएम नरेंद्र मोदी की इस अहम बैठक में उत्तर प्रदेश में शासन व्यवस्था, लोककल्याणकारी योजनाओं समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। प्रदेश की शासन व्यवस्था के साथ ही संगठन को मजबूत करने और नए प्रदेश अध्यक्ष के विकल्पों पर भी बातचीत हुई है। सीएम योगी की मुलाकात बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी हुई है।
CM Yogi के अचानक दिल्ली पहुंचने पर सियासी अटकलें तेज
सीएम योगी आदित्यनाथ के अचानक दौरे पर सियासी अटकलें लगाई जा रही हैं। विपक्षी दल जहां उनके बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से टकराव के दावे करता रहा है, तो दूसरी ओर बीजेपी हमेशा इससे इनकार करती है। हालांकि, ऐसी अटकलें चल रही हैं कि संघ उत्तर प्रदेश में पार्टी के अंदर चल रही हर तरह की गुटबाजी पर विराम लगाना चाहता है। यही वजह है कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान नहीं हो रहा है और आपसी सहमति बनाए जाने की कोशिश चल रही है। आरएसएस के करीबी लोगों का कहना है यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ऐसा अध्यक्ष चुने जाने पर जोर दिया जा रहा है, जो सीएम योगी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम कर सके।
यह भी पढे़ं: UP Education: अब हर बच्चे को स्कूल भेजना पंचायत की जिम्मेदारी, योगी सरकार ने बनाई सख्त रणनीति
उत्तर प्रदेश भवन की सुरक्षा बढ़ाई गई
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार की रात दिल्ली में उत्तर प्रदेश भवन में ही रुकेंगे। इसे देखते हुए भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आम तौर पर सीएम जब भी दिल्ली आते हैं, तो उनकी कोशिश रहती है कि रात में ही लखनऊ वापस लौट जाएं। अहम बैठकों को देखते हुए इस बार वह दिल्ली में रात भर के लिए रुक रहे हैं। यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव होने वाले हैं जिसे सभी पार्टियां सत्ता के सेमीफाइनल के तौर पर देख रही हैं।
यह भी पढ़ें: UP News: अवैध धर्मांतरण पर सामने आया सीएम योगी का बड़ा बयान, दे दी यह चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications