UP News: अवैध धर्मांतरण पर सामने आया सीएम योगी का बड़ा बयान, दे दी यह चेतावनी

CM Yogi Adityanath Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने अपने खास अंदाज में चेतावनी भी दे दी है। उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी महाराज के 350 वें शहीदी वर्ष को समर्पित श्री तेग बहादुर संदेश यात्रा का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि यह देश और समाज के खिलाफ गहरी साजिश, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ ताकतें अवैध धर्मांतरण के जरिये योजनाबद्ध तरीके से देश के स्वरूप को बदलने की कोशिश कर रहीं, इन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

CM YOGI

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बलरामपुर में हो रहे अवैध धर्मांतरण के नेटवर्क का पर्दाफाश किया, 100 करोड़ के संदिग्ध लेने-देन की जांच हो रही है। अनुसूचित जाति के लोगों को लालच और भय के जरिए धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा है, जो संविधान और सामाजिक समरसता के खिलाफ है।

संदेश यात्रा लखनऊ से चलकर कानपुर, इटावा, आगरा होकर दिल्ली के चांदनी चौक और शीशगंज गुरुद्वारा तक जाएगी।

सीएम योगी ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल्ली तक एक संदेश यात्रा शुरू की गई। इस यात्रा का उद्देश्य गुरु तेग बहादुर जी महाराज की शहादत को याद करना था, जिन्होंने सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपनी जान दी थी। यात्रा दिल्ली के उस ऐतिहासिक गुरुद्वारे तक जाएगी, जहां गुरु तेग बहादुर जी ने अपना बलिदान दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+