VIDEO: CM विजय रूपाणी के के इंटरव्यू के बीच में पहुंच गए हार्दिक पटेल, कही ये मजेदार बात

अहमदाबाद: गुजरात में चुनावी घमासान अपने चरम पर है। सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियां प्रचार के लिए किसी भी मंच को नहीं छोड़ना चाह रही हैं। लेकिन मंगलवार को अहमदाबाद में एक अलग ही वाकया देखने को मिला। जब भाजपा के सबसे बड़े विरोधी हार्दिक पटेल और गुजरात के सीएम विजय रूपाणी का आमना सामना हो गया। दरअसल हिंदी न्यूज चैनल जी न्यूज अहमदाबाद में एक चुनाव से जुड़ा टॉक शो कर रहा था। जिसमें चैनल ने राज्य के प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया था।

hardik

जब जी न्यूज के संपादक सीएम विजय रूपाणी का इंटरव्यू ले रहे थे तभी वहां पर पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल भी पहुंच गए। सुधीर चौधरी ने हार्दिक पटेल को देखते ही विजय रूपाणी से कहा कि राहुल जी के दोस्त हार्दिक पटेल भी आ गए हैं। सुधीर चौधरी ने हार्दिक से कहा कि अब सीएम साहब जाने वाले है..ये आखिरी सवाल होगा, क्या आप उनसे कुछ कहना चाहते हैं। तो हार्दिक पटेल ने उन्हें बेस्ट ऑफ लक कहा और कहा कि चलो वक्त दिखाएगा कि क्या होता है 18 तारीख को। लेकिन वे हमारे प्रदेश के मुख्य प्रधान हैं तो हमारी जिम्मेदारी बनती है जनता के आधार पर कि हम बेस्ट ऑफ लक कहते हैं आगे आने वाले समय में जो होगा वह गुजरात की जनता के लिए अच्छा होगा।

इसके बाद जब सुधीर चौधरी ने कहा कि सीएम साहब का दावा है कि वे 150 सीटें जीतेंगे तो हार्दिक ने तपाक से सीएम की चुटकी लेते हुए कहा कि बाकी तीस क्यों छोड़ दी..वो भी ले लेते। इसे सुनकर वहीं मौजूद लोग हंस पड़े।

नीचे देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+