Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पुडुचेरी: मनमाने ढंग से काम कर रही हैं किरण बेदी, राष्ट्रपति तुरंत बुलाएं वापस- सीएम नारायणसामी

नई दिल्ली। पुडुचेरी की उप राज्यपाल और देश की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी और मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के बीच तल्खी एक बार फिर सामने आई है। बुधवार को मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मांग करते हुए कहा कि उप राज्यपाल किरण बेदी को तुरंत वापस बुलाया जाए। सीएम ने आरोप लगाया कि किरण बेदी उनके मंत्रिमंडल के विभिन्न कल्याणकारी उपायों और फैसलों को लागू करने में 'बाधा' डाल रही हैं।

CM V Narayanasamy said Kiran Bedi is acting in an arbitrary manner

पुडुचेरी में संवाददाताओं से बात करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने 23 दिसंबर को केंद्र शासित प्रदेश के दौरे के दौरान एक दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति को एक विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत किया था। सीएम वी नारायणसामी ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति से अनुरोध किया है कि वे उप राज्यपाल किरण बेदी के मामले में हस्तक्षेप करें और उन्हें तुरंत वापस बुलाएं। सीएम ने कहा कि, ज्ञापन में राष्ट्रपति को उन्होंने बताया था कि उप राज्यपाल बनने के बाद से किरण बेदी ने राज्य के विकास में कोई योगदान नहीं दिया है।

सीएम वी नारायणसामी ने किरण बेदी पर आरोप लगाया कि वह मनमाने ढंग से काम कर रही हैं और एक समानांतर सरकार चलाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए उन्होंने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने और किरण बेदी को पुडुचेरी के उपराज्यपाल के रूप में तुरंत वापस बुलाने का आग्रह किया। बता दें कि कांग्रेस सरकार ने पहले भी मांग की थी कि केंद्र किरण बेदी को वापस बुलाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने ज्ञापन में, विभिन्न प्रशासनिक और राजकोषीय मुद्दों पर प्रकाश डाला है, जिनकी अध्यक्षता सरकार पिछले तीन वर्षों से कर रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+