कोरोना का इलाज करा रहे CM शिवराज ने अस्पताल में सुनी 'मन की बात', बोले- COVID-19 से डरें नहीं
नई दिल्ली। भारत कोरोना वायरस से प्रभावित दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है लेकिन जिस रफ्तार से यहां मरीजों की संख्या बढ़ रही है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बहुत जल्द हम ब्राजील को भी पीछे छोड़ देंगे। इसी बीच शनिवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनका कोविड-19 रिपोर्ट भी पॉजिटिव आया है। फिलहाल सीएम शिवराज सिंह अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

रविवार को उन्होंने अस्पताल से ही एक बयान जारी कर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी है साथ ही सीएम ने कोरोना वॉरियर्स का आभार भी व्यक्त किया है। शिवराज सिंह ने कहा, 'मेरे प्रिय प्रदेशवासियों मैं बिल्कुल ठीक हूं, कोरोना योद्धाओं की टीम बहुत समर्पित है। मैं सभी कोरोना वॉरियर्स का आभार व्यक्त करता हूं, जो अपनी जान खतरे में डालकर दूसरों की जान बचा रहे हैं। कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। जैसे ही आपको लक्षण दिखे, टेस्ट कराएं। इसे छिपाएं नहीं। कोरोना के खिलाफ बड़ा हथियार मास्क और 6 फीट की दूरी है।'
Recommended Video
अस्पताल में सुनी 'मन की बात'
बता दें कि महीने के अंतिम रविवार को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' की, देश प्रदेश की जनता के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी अस्पताल से 'मन की बात' सुनी। सोशल मीडिया पर सीएम शिवराज की कोरोना वायरस समर्पित चिरायु अस्पताल में पीएम मोदी के 'मन की बात' सुनते हुए कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी ने भी फोन पर सीएम शिवराज से बात की और उनका हाल जाना।
बता दें कि देशभर में फैले कोरोना वायरस महामारी की चपेट में अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आ गए हैं। शनिवार को उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुद ट्वीट कर अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, 'मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे COVID19 के लक्षण आ रहे थे, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारन्टीन में चले जाएं।'
यह भी पढ़ें: कोरोना महामारी में सब कुछ ठप था, फिर मुकेश अंबानी दुनिया की अमीरों की सूची में 5वें स्थान पर कैसे पहुंचे?












Click it and Unblock the Notifications