मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने यूं मनाया पत्नी संग करवा चौथ, देखें PICS

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ मुख्यमंत्री आवास में पूरे नियमों के साथ करवाचौथ के पर्व को मनाया|

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ मुख्यमंत्री आवास में पूरे नियमों के साथ करवाचौथ के पर्व को मनाया। साधाना सिंह ने पूरे दिन व्रत रहने के बाद शाम को शिवराज सिंह के सिंह हाथों पानी पी कर व्रत को तोड़ा।

ट्विटर पर शेयर की तस्वीरें

ट्विटर पर शेयर की तस्वीरें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रविवार शाम ट्विटर पर ट्वीट कर अपनी धर्मपत्नी के करवा चौथ की जानकारी दते हुए तस्वीरें भी साझा की। इन तस्वीरों में वो अपनी पत्नी को पानी पिलाकर व्रत तुड़वाते हुए दिखाई दे रहे हैं। शिवराज सिंह ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'आज निवास पर धर्मपत्नी साधना को करवा चौथ पर जल पिलाकर व्रत का पारण करवाया। माँ करवा से यही प्रार्थना कि हर बहन, बेटी की मनोकामना पूरी हो।'

सुषमा स्वराज का करवा चौथ

सुषमा स्वराज का करवा चौथ

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी रविवार को करवाचौथ का व्रत रखा और चांद की पूजा की। दिल्ली स्थित उनके निवास स्थान पर धूमधाम के साथ करवाचौथ का त्यौहार मनाया गया। सुषमा स्वराज ने लाल रंग की साड़ी पहनीं और दुल्हन की तरह श्रृंगार किया । वो दुल्हन से कम नहीं लग रही थी। अन्य महिलाओं के साथ सुषमा स्वराज ने चांद की पूजा की उनकी आरती उतारी और जल चढ़ाकर अपना व्रत खोला।

पीयूष गोयल भी नहीं रहे पीछे

पीयूष गोयल भी नहीं रहे पीछे

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी अपनी धर्मपत्नी सीमा गोयल के साथ करवाचौथ का त्यौहार मनाया। पीयूष गोयल ने ट्विटर पर अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'तेरा संबल मुझे साहस देता है, चुनौतियाँ स्वीकार करने का। कुछ नया-कुछ अलग करने का। सभी मित्रों का दाम्पत्य जीवन सुखमय बने, यही शुभकामनाएं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+