अधिकारियों से बोले सीएम रेड्डी- किसानों को बिजली के मीटर के बारे में करें जागरुक
विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने ऊर्जा विभाग को कृषि कनेक्शन के लिए मीटर लगाने के लाभों के बारे में बताते हुए किसानों को पत्र लिखने का निर्देश दिया है। अधिकारी किसानों को सूचित करें कि उन पर मीटर लगाने का बोझ नहीं पड़ेगा और पूरे बिजली बिल का भुगतान सरकार करेगी। उन्होंने सुझाव दिया कि श्रीकाकुलम में पायलट परियोजना की सफलता को जागरुकता अभियान में बताना चाहिए। वहां पर लगभग 33.75 एमयू ऊर्जा की बचत की गई थी।

सीएम ने कहा कि किसानों को ये भी बताया जाना चाहिए कि मीटर लगाने से अधिकारियों को उपयोग की गई बिजली की सही मात्रा जानने में मदद मिलेगी, साथ ही उन्हें गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति में सुधार के लिए कदम उठाने में मदद मिलेगी। जगन ने अधिकारियों को सभी आवेदकों को कृषि बिजली कनेक्शन प्रदान करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए क्षतिग्रस्त बिजली ट्रांसफार्मर को तुरंत बदला जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications