Odisha: सीएम पटनायक ने लॉन्च किया अमा बैंक, 4,373 ग्राम पंचायतों को मिलेगी सुविधा

ओडिशा सरकार ने ग्राहक सेवा बिंदु (CSP) प्लस बैंकिंग आउटलेट के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सीएम पटनायक ने 5टी पहल के तहत 'अमा बैंक' लॉन्च कर दिया है। इसके तहत उन 4,373 ग्राम पंचायतों को कवर किया जाएगा, जहां बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं है।

सीएम नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में अंतिम छोर तक निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। सरकार ने वित्तीय समावेशन कार्यक्रम के तहत 4,373 बैंक रहित ग्राम पंचायतों को कवर करने ग्राहक सेवा पॉइंट (CSP) प्लस बैंकिंग आउटलेट के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए 'अमा बैंक' लॉन्च किया है।

CM Patnaik launches Ama Bank

अमा बैंक सुविधा की सीएम सीएम पटनायक ने लोकसेवा भवन से वर्चुअली किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि योजना के तहत चरण में अमा बैंक के तहत 750 पंचायतों को सीएसपी आउटलेट के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी। जबकि राज्य की शेष पंचायतों को मार्च 2024 तक कवर कर लिया जाएगा।

अमा बैंक की शुरुआत करते हुए सीएम ने कहा, "अमा बैंक मॉडल अपनी तरह का पहला है देश और मुझे यकीन है कि यह अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल होगा। कोई भी राज्य या देश अपने लोगों के वित्तीय समावेशन को हासिल किए बिना समावेशी विकास हासिल नहीं कर सकता है। ओडिशा आर्थिक विकास, सामाजिक विकास, डिजिटल परिवर्तन और सुशासन में दूसरों के लिए एक आदर्श बन गया है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा में 6,798 ग्राम पंचायतों में से लगभग 65 प्रतिशत में ईंट और मोर्टार बैंक शाखा नहीं है। जिसके चलते लोगों को डीबीटी स्कीम का लाभ मिलने में कठिनाई होती है। ऐसे में राज्य सरकार छह सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों अर्थात् भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से बैंकिंग प्रदान करने के लिए "अमा बैंक" योजना लागू कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+