Bihar: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल नहीं होंगे नीतीश!, जानें कहां फंसा पेंच?

Nitish Kumar Bharat Jodo Nyay Yatra: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बडे़ उलटफेर के कयास लगाएं जा रहे हैं। इस बीच बड़ा घटनाक्रम यह सामने आया है कि बिहार में दाखिल होने वाली राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगे!

मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 29 जनवरी को पश्चिम बंगाल से बिहार के किशनगंज में एंट्री करेगी। 29 जनवरी को किशनगंज में और 30 को पूर्णियां में राहुल गांधी की जनसभाएं होगी, इससे बाद 31 जनवरी को कटिहार में रैली है।

Nitish Kumar Nyay Yatra

ऐसे में पहले कहा जा रहा था कि 30 जनवरी को यात्रा में सीएम नीतीश कुमार शामिल हो सकते हैं, लेकिन अब सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार अब रैली में शामिल नहीं होंगे। उनके 30 जनवरी को पहले से ही कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने नीतीश कुमार को 30 जनवरी में पूर्णिया में राहुल गांधी की रैली में शामिल होने का न्योता दिया था, लेकिन 30 जनवरी को सरकारी कार्यक्रम का हवाला देते हुए नीतीश कुमार ने हिस्सा लेने से मना कर दिया।

इस वजह से कांग्रेस नाराज नीतीश!

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार, राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान किसी भी रैली में हिस्सा नहीं लेंगे। एनडीटीवी की खबर के अनुसार जनता दल ( यूनाइटेड) प्रमुख 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सीट-बंटवारे की बातचीत में देरी से नाराज थे।

NDA में लौट सकते हैं नीतीश!

बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को बंगाल में प्रवेश कर चुकी है। यात्रा 66 दिनों में 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। इसकी शुरुआत 14 जनवरी को हुई थी। इसके अलावा अटकलें यह भी हैं कि नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में लौट सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+