नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर मनाया छठ का पर्व, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर मनाया छठ का पर्व

पटना। कोरोना महामारी के चलते तमाम प्रतिबंधों के बीच छठ का पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। छठ महापर्व को लेकर बिहार में बहुत अधिक उत्साह का माहौल है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास 1, अणे मार्ग पर भी छठ का पर्व मनाया गया। इस दौरान नीतीश कुमार ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और प्रदेशवासियों को छठ की शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान लोगों को कोरोना के चलते बड़े ध्यान से छठ मनाने की सलाह दी। आपको बता दें कि नीतीश कुमार हाल ही में बिहार के सातवीं बार और लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बने हैं। 16 नवंबर को ही नीतीश कुमार ने अपने 14 मंत्रियों के संग शपथ ग्रहण की थी।

Recommended Video

    Chhath Puja Arghya: Bihar, Uttar Pradesh समेत देशभर में दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य | वनइंडिया हिंदी
    Nitish Kumar

    उपमुख्यमंत्रियों ने भी मनाया छठ का पर्व

    आपको बता दें कि छठ का पर्व मुख्यमंत्री के साथ-साथ राज्य के दोनों उपमुख्‍यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कटिहार में तो रेणु देवी ने पटना में मनाया। इस दौरान पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने खुद अपने हाथों से मिट्टी के चूल्‍हे पर छठ का प्रसाद बनाया।

    बिहार के अन्य नेताओं की छठ पूजा

    - आपको बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भाभी ने छठ का व्रत रखा है। वो सीएम आवास पर ही छठ पर्व को मनाएंगी।

    - बिहार सरकार में वरिष्ठ मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव की पत्नी सुपौल स्थित अपने पैतृक घर में छठ पूजा मना रही हैं।

    - वहीं सरकार में मंत्री अशोक चौधरी पटना स्थित आवास पर छठ पर्व मना रही हैं।

    - वहीं, भाजपा नेताओं में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. संजय जायसवाल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, मंत्री मंगल पांडेय, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार के यहां भी छठ पूजा हो रही है।

    - इसके अलावा बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी के यहां छठ पूजा नहीं हो रही है। आपको बता दें कि राबड़ी देवी के यहां पिछले तीन साल से छठ पूजा नहीं मनाई जाती।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+