CM नवीन पटनायक का BJP पर तंज, सरकार सिंगल इंजन या डबल इंजन की हो, सुशासन मायने रखता है
Odisha CM: ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बीजेपी के 'डबल इंजन' वाले नारे को धता बताते हुए कहा कि सुशासन मायने रखता है,फिर चाहे सिंगल इंजन या डबल इंजन की सरकार हो, मायने नहीं रखता।

Naveen Patnayak Odisha: कर्नाटक में भाजपा की हार ने विपक्ष के नेताओं को भाजपा पर तंज कसने का अवसर दे दिया हैं। गैर भाजपा शाषित राज्यों के मुख्यमंत्री तो मानों बीजेपी पर पर हमला बोलने का कोई अवसर नहीं गंवाना चाह रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के साथ ही ओड़िसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी कर्नाटक विधानसभा और झारसुगुड़ा उपचुनाव हारने वाली भाजपा पर हमला बोला है।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बीजेपी के 'डबल इंजन' वाले नारे को धता बताते हुए कहा कि सुशासन मायने रखता है,फिर चाहे सिंगल इंजन या डबल इंजन की सरकार हो, मायने नहीं रखता। जनता के दृष्टिकोण से शासन महत्वपूर्ण है, सुशासन और जन-समर्थक शासन की हमेशा विजय होती है।
ज्ञात हो कि शनिवार को बीजद उम्मीदवार, 26 वर्षीय दीपाली दास ने झारसुगुड़ा में प्रतिद्वंद्वी बीजेपी की उम्मीदवार तन्खाधर त्रिपाठी को 48000 से ज्यादा मतों के अंतर से हरा दिया है। चुनाव आयोग के अनुसार दीपाली को 1.07 लाख वोट मिले, जबकि तन्खाधर त्रिपाठी को 58384 मत प्राप्त हुए हैं। दीपाली दास वह नवीन पटनायक मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य मंत्री रहे दिवंगत नेता नब किशोर दास की पुत्री हैं। नब किशोर की हत्या के पश्चात झारसुगुड़ा सीट पर उपचुनाव हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications