Karnataka Election Result: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे हनुमान मंदिर, उठाई बजरंगबली की गदा, कही यह बात
Karnataka Election Result: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे हनुमान मंदिर, कर्नाटक रिज़ल्ट को बताया भ्रष्टाचारियों पर गदा का प्रहार

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर्नाटक परिणाम से गदगद नज़र आ रहे हैं। शनिवार को अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत बिलासपुर पहुंचे भूपेश बघेल ने बजरंगबली के मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि कर्नाटक चुनाव जीतने के स्थित में कांग्रेस ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया था,जिसको भाजपा में बजरंगबली के अपमान से जोड़कर सियासी मुद्दा बना दिया था।
चारों जुग परताप तुम्हारा ।
है परसिद्ध जगत उजियारा ॥साधु सन्त के तुम रखवारे ।
असुर निकंदन राम दुलारे ॥आज बिलासपुर में बजरंगबली जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 13, 2023
अन्याय और असत्य के विरुद्ध लड़ाई में बलवान और ज्ञानवान हनुमान जी की कृपा सदैव बनी रहे। pic.twitter.com/lzLRSc98Ib
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में बजरंग बली के मंदिर उनकी पूजा अर्चना की और गदा उठाई। इस दौरान मंदिर में जय बजरंगबली का उद्घोष भी किया गया। पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी ने बजरंग दल को बजरंगबली बतायें था। उन्होंने आगे कहा कि बजरंग बली भगवान है,साधारण इंसान उनका मुकाबला नहीं कर सकता, बजरंग बली सदा प्रेम और भाई चारे का साथ देने वाले हैं।
बजरंगबली का गदा भ्रष्टाचारियों पर पड़ा है। यह नरेंद्र मोदी जी की हार है। pic.twitter.com/QnOvZ1NJTY
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 13, 2023
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जहां भ्रष्टाचार और पाप होता है, बजरंगबली की गदा उन्ही पर पर पड़ती है, कर्नाटक में जो रिज़ल्ट आया है,वह भ्रष्टाचारियों के सिर पर गदा पड़ी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि यह हार नरेंद्र मोदी की हार है।












Click it and Unblock the Notifications