पीएम मोदी और सीएम महबूबा के बीच मीटिंग की 10 खास बातें

नई दिल्‍ली। शनिवार को एक तरफ कश्‍मीर में जारी हिंसा के 50 दिन पूरे हो रहे थे तो दूसरी तरफ मुख्‍यमंत्री महबूबा मुफ्ती दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर रही थीं। कश्‍मीर में जारी हिंसा के बीच यह महबूबा का तीसरा दिल्‍ली दौरा था। महबूबा जब बाहर आईं तो उन्‍होंने कभी गुस्‍से तो कभी भावनात्‍मक होते हुए अपनी बातचीत को ब्‍यौरा मीडिया को दिया।

mehbooba-mufti-meets-pm-modi

कश्‍मीर के लोगों से बातचीत की अपील

महबूबा मुफ्ती ने मीडिया को बताया कि पीएम मोदी की सरकार के पास इस समय दो तिहाई बहुमत है और ऐसे में उन्‍होंने पीएम से अपील की है कि वह अभी कश्‍मीर मुद्दे का हल निकालें।

अगर यह हल अभी नहीं निकला तो कभी नहीं निकलेगा। महबूबा ने पीएम मोदी से कहा कि वह कश्‍मीर के हिस्‍सेदारों से बात करें। शायद महबूबा का इशारा अलगाववादी नेताओं की ओर था।

महबूबा मुफ्ती ने किया वाजपेई का जिक्र

कश्‍मीर के बिगड़ते हालातों के बीच महबूबा की पीएम मोदी से यह पहली मुलाकात थी। मुलाकात हुई तो पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई का जिक्र भी महबूबा मुफ्ती ने किया। एक नजर डालिए कि कश्‍मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने मुलाकात के बाद कौन सी 10 खास बातें मीडिया को बताईं।

क्‍या थी मीटिंग में हुई कुछ खास बातें

  • महबूबा ने कहा कि एक ऐसी संस्‍था का हो जिसके जरिए कश्‍मीर के सभी हिस्‍सेदारों से बात हो और पूर्व पीएम वाजपेई के एजेंडे को आगे बढ़ाया जा सके।
  • पीएम मोदी ने सभी तरह के जरूरी कदम उठाए हैं। वह पाकिस्‍तान के पीएम नवाज शरीफ को आमंत्रित कर चुके हैं और खुद भी लाहौर जा चुके हैं।
  • उन्‍होंने याद दिलाया कि पीएम मोदी जब लाहौर से लौटे तो देश को पठानकोट आतंकी हमला झेलना पड़ा।
  • गृहमंत्री राजनाथ सिंह पाकिस्‍तान गए और एक बार फिर पाक ने एक अच्‍छा मौका गंवा दिया।
  • महबूबा ने कहा कि पीडीपी-बीजेपी गठबंधन की आधारशिला वाजेपई की कश्‍मीर नीति थी।
  • पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई की कश्‍मीर नीति को वहीं से आगे बढ़ाना होगा जहां पर इसे रोक दिया गया था।
  • महबूबा ने यूपीए पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई की कश्‍मीर नीति को पटरी से उतारने का आरोप लगाया।
  • उन्‍होंने अपने पिता मुफ्ती मोहम्‍मद सईद की उस बात को भी याद दिलाया जिसमें उन्‍होंने कहा था किपीएम मोदी ही कश्‍मीर का समाधान कर सकते हैं।
  • महबूबा ने कहा कि कश्‍मीर की 95प्रतिशत जनता चाहती है कि बातचीत से मसला हल हो।
  • उन्‍होंने कहा कि कश्मीर में लोगों को जैसी आजादी है, वैसी दुनिया के किसी लोकतंत्र में नहीं है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+