VIDEO: ममता ने पूछा- अगर CAB अच्छा है तो PM मोदी ने वोट क्यों नहीं डाला?
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को वापस लेने की अपील की है। शुक्रवार को कोलकाता की एक रैली में उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सीएए को समर्थन नहीं करते है। उन्होंने सवाल करते हुए पीएम से पूछा कि अगर कैब इतना ही अच्छा था तो आपने वोट क्यों नहीं डाला?

आमतौर पर बंगाली में भाषण देने वाली ममता शुक्रवार को हिंदी में बोलती नजर आईं। ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि, अगर सीएबी इतना अच्छा था तो प्रधानमंत्रीजी आपने वोट क्यों नहीं डाला? उन्होंने कहा कि आप (पीएम) दो दिन संसद में थे लेकिन जब आपने वोट नहीं डाला तो मुझे ये अंदाजा है कि आप भी कैब को समर्थन नहीं करते। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री जी आप भी इसे सपोर्ट नहीं करते तो आप भी इस कानून को रिजेक्ट कर दीजिए।
उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज अगर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी होते तो राज धर्म की याद दिलाते। सबको देश से भगाता है, लेकिन मुझे लगता है कि वो खुद देश से भाग जाएगा। बीजेपी ने फेकू नेटवर्क बनाया है। ऐसे फेक वीडियो से चाहते हैं कि आप उत्तेजित हों। ममता ने कहा कि वे सोचते हैं कि देश की जनता शांत रहती है और वे जो चाहें वो सब कर सकते हैं, और ऐसा करने वाली बीजेपी भारत में एकमात्र पार्टी है। अगर सभी राज्य साथ मिल जाएं तो फिर बीजेपी का क्या होगा।
ममता बनर्जी ने कहा कि यूपी में पुलिस फायरिंग में एक शख्स की मौत हो जाती है, और वहां के मुख्यमंत्री कहते हैं कि पुलिस को और गोली चलानी चाहिए थी। मुझे उनको मुख्यमंत्री कहने में शर्म आती है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली जल रही है, लखनऊ जल रहा है। देश की 38 फीसदी जनता ने वोट दिया, लेकिन 62 फीसदी वोटर्स ने वोट नहीं दिया, यह बात उन्हें नहीं भूलनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications