2019 के लिए ममता बनर्जी आज करेंगी रणनीति का ऐलान, पीएम मोदी के हमलों का देंगी जवाब
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पार्टी की वार्षिक शहीद दिवस रैली के दौरान अगले लोकसभा चुनावों के लिएअपनी रणनीति पर चर्चा करेंगी। टीएमसी ने शहीद दिवस को बतौर संकल्प दिवस मनाने का फैसला किया है। 1993 में पुलिस गोलीबारी में मारे गए 13 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की याद में तृणमूल कांग्रेस द्वारा शहीद दिवस की रैली 21 जुलाई को हर साल आयोजित की जाती है। उस समय वाम मोर्चा पश्चिम बंगला में सत्ता में था और ममता बनर्जी तब पश्चिम बंगाल युवा कांग्रेस की नेता थी।
ये भी पढ़ें: अविश्वास प्रस्ताव: पीएम मोदी के भाषण की 10 अहम बातें

सूत्रों के अनुसार, पार्टी की वार्षिक शहीद दिवस रैली के दौरान लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाई जाएगी। एक टीएमसी नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश देंगी जबकि पीएम मोदी द्वारा मिदनापुर रैली में लगाए गए आरोपों का भी करारा जवाब दिया जाएगा।
ममता बनर्जी ने रैली स्थल का जायजा भी लिया और उनके साथ कई टीएमसी नेता भी मौजूद रहे। पार्टी की रणनीति ये है कि 42 में से अधिक से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करे ताकि राष्ट्रीय स्तर पर रोल प्ले कर सके। वर्तमान में पार्टी के 34 सांसद हैं। टीएमसी पंचायत चुनाव में मिली जीत को दोहराने की कोशिश लोकसभा चुनावों में करेगी।
ये भी पढ़ें: अविश्वास प्रस्ताव: वो 3 दल, जिन्होंने संसद में बदल दिए बहुमत के आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications