विधानसभा चुनाव 2020: दिल्ली में थमा चुनाव प्रचार का दौर, ऐन वक्त पर CM केजरीवाल ने लोगों से की ये अपील

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गुरुवार की शाम 6 बजे से विधानसभा इलेक्शन के लिए चुनाव प्रचार का समय समाप्त हो गया है, कोई राजनीतिक दल अब प्रचार नहीं कर सकता। मालूम हो कि 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग की जाएगी इसी सिलसिले में 48 घंटे पहले ही चुनाव प्रचारों पर रोक लगा दी है। इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मुझे भरोसा है दिल्ली की जनता काम पर ही वोट देगी।

अब चुनावी नारे नहीं करेंगे डिस्टर्ब

अब चुनावी नारे नहीं करेंगे डिस्टर्ब

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होती ही राजधानी में आचार संहिता लागू कर दी गई थी, अब वोटिंग से ठीक दो दिन पहले राजनीतिक पार्टियों के चुनाव प्रचार पर भी रोक लगा दी गई है। आपको एक बार फिर बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को वोटिंग होगी और 11 फरवरी को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

सीएम केजरीवाल ने किया ये ट्वीट

चुनाव प्रचार का समय खत्म होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के माध्यम से लोगों से वोट करने की अपील की है। उन्होंने लिखा, 'प्रचार का समय खत्म हो गया। मुझे आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्ता और समर्थक पर गर्व है जिन्होंने एक आदर्श चुनाव अभियान चला कर लोगों का दिल जीत लिया। सच्चाई के रास्ते पर निष्काम कर्म करनेवालों का भगवान हमेशा साथ देते हैं। मेरा पूरा भरोसा है कि 8 फरवरी को लोग काम पर ही वोट देंगे'।

बीजेपी ने मैदान में उतारे 200 दिग्गज

बीजेपी ने मैदान में उतारे 200 दिग्गज

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार भारतीय जनता पार्टी काफी आक्रामक दिखाई दे रही है। चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने देशभर से अपने 200 दिग्गजों को दिल्ली में रैली के लिए बुलाया। भाजपा की ओर से कई बड़े दिग्गजों ने गुरुवार को चुनाव प्रचार किया। इनमें भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और WWE में पहलवानी करने वाले भारतीय रेसलर द ग्रेट खली भी शामिल थे। निरहुआ दोपहर करीब 2 बजे मालवीय नगर विधानसभा और शाम चार बजे छतरपुर विधानसभा में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। हाल ही में भाजपा में शामिल हुई साइना नेहवाल यमुना विहार और शाहदरा में रोड शो किया।


यह भी पढ़ें: Delhi polls: जानिए, 8 फरवरी से पहले दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के हर यू टर्न की सच्चाई!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+