8th February: मतदान से पहले जान लीजिए CM अरविंद केजरीवाल के हरेक यू टर्न की सच्चाई!
बेंगलुरू। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के मतदान के लिए अब महज 1 दिन शेष रह गया है, लेकिन मतदान से पहले आपके लिए यह जान लेना जरूरी है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उन बयानों की सच्चाई क्या है, जिस पर उन्होंने अपनी सुविधानुसार यू टर्न मार लिए हैं। आपके सामने सीएम केजरीवाल द्वारा दिए गए बयानों और उसकी सच्चाई को एक साथ रखा जाएगा।

ताकि आपको 8 फरवरी को प्रस्तावित दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान से पूर्व अपना उचित निर्णय आसानी से ले सकें। दिल्ली सीएम केजरीवाल अपने बयानों से यू टर्न मारने के मामले में मशूहर हैं, आपके सामने केजरीवाल के कुछ चुनिंदा बयान और उसकी सच्चाई जान निःसंदेह दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाएंगे।

केजरीवाल का बयान, मैंने पीएम मोदी को कभी देशद्रोही नहीं कहा''
चुनावी सरगर्मी के दौरान दिल्ली के निवर्तमान सीएम अरविंद केजरीवाल आजकल टीवी न्यूज चैनलों को धड़ाधड़ इंटरव्यू दे रहे हैं। इसी दौरान एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में केजरीवाल ने दुखड़ा रोते हुए न्यूज चैनल एंकर से कहा कि कुछ बीजेपी नेताओं द्वारा उन्हें आतंकी कहा गया। उन्होंने खुद को आंतकी कहे जाने पर नाखुशी जताई तो न्यूज एंकर ने केजरीवाल को प्रधानमंत्री मोदी को देशद्रोही बताने वाले बयान की याद दिलाई।
न्यूज एंकर के ऐसा कहते ही दिल्ली के सीएम केजरीवाल बगले झांकते नज़र आए, लेकिन तुरंत ही केजरीवाल ने देशद्रोही वाले बयान से किनारा करते हुए कहा कि उन्होंने कोई बयान नहीं दिया, लेकिन सच्चाई यह था केजरीवाल ने पीएम मोदी को देशद्रोही कहा था, जिसके प्रमाण वीडियो के रूप में पब्लिक डोमेन में आज भी उपलब्ध हैं।

यही नहीं, ट्यूब पर 'Kejriwal Modi deshdrohi' कीवर्ड्स सर्च करने पर 'City First News'नामक एक यूट्यूब चैनल द्वारा 7 मई, 2019 को अपलोड किया गया वीडियो मिल जाएगा। उक्त वीडियो में आपको केजरीवाल के बयान और उनके यू टर्न की पूरी सच्चाई दिख जाएगी, जिसमें केजरीवाल एक रैली को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि मोदी का राष्ट्रवाद धोखा है, मोदी की राष्ट्रवाद फर्जी है, मोदी बहुत खतरनाक है इस देश के लिए और मोदी ने पाकिस्तानियों और आतंकवादियों के साथ सेटिंग कर रखी है।

केजरीवाल का बयान, 'बाटला हाउस एनकाउंटर में 'जांच की मांग नहीं की'
आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आदत है कि वो बयान देकर उसको खारिज कर दिया करते हैं। ऐसा ही एक बयान उन्होंने दिल्ली के बाटला हाउस एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए दिया था। केजरीवाल ने बाटला हाउस एनकाउंटर मामले में दिल्ली पुलिस के खिलाफ जांच की मांग की थी।

केजरीवाल ने एक बार नहीं, बल्कि कई बार बयान देकर बाटला हाउस एनकाउंटर पर सवाल उठाए थे, लेकिन जब भी उनसे बाटला हाउस एनकाउंटर पर उनके बयान के बारे में पूछा गया, उन्होंने उसे खारिज कर दिया।
केजरीवाल को भी अच्छी तरह से पता होगा कि कैमरे पर रिकॉर्डेड बयान डिजिटल वर्ल्ड में कभी नष्ट नहीं होते हैं और केजरीवाल के बाटला हाउस एनकाउंटर पर सवाल उठाने और दिल्ली पुलिस के खिलाफ जांच कराने की मांग वाले बयान यू ट्यूब पर मिल गए। यूट्यूब पर 'Kejriwal Batala House' कीवर्ड से सर्च करने पर BHTV चैनल पर 18 सितंबर, 2017 को अपलोड किया गया केजरीवाल का बयान वाला वीडियो आसानी से आपको मिल जाएगा।

वीडियो में आप खुद देखकर तसल्ली कर सकते हैं कि केजरीवाल तब सच बोल रहे हैं या अब सच बोल रहे हैं। वीडियो में केजरीवाल बाटला हाउस एनकाउंटर केस में दिल्ली पुलिस पर संदेह जताते और दिल्ली पुलिस के खिलाफ जांच करवाने का बयान देते हुए सुने और देखे जा सकते हैं।

केजरीवाल का बयान, 'बिहार और पूर्वांचल के लोगों का कभी अपमान नहीं किया'
8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए होने वाले मतदान के लिए वोटरों को अपनी ओर खींचने के लिए दिल्ली के सीएम केजरीवाल लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जो पूरी तरह से झूठ और यू टर्न से भरे हुए हैं।

केजरीवाल ने अभी जल्द ही एक टीवी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में सफेद झूठ बोलते हुए कहा कि उन्होंने कभी पूर्वांचल अथवा बिहार के लोगों को अपमान नहीं किया। इतना ही नहीं, उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि पीएम मोदी द्वारा उनके ऊपर बिहारियों और पूर्वांचलियों को अपमान करने का आरोप बिल्कुल झूठा है।

लेकिन सांच और आंच कहां? केजरीवाल के उक्त बयान, जिसमें उन्होंने बिहार और पूर्वांचली लोगों के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया था, वह वीडियो भी यूट्यूब पर मिल गया। यूट्यूब पर 'Kejriwal anti-Bihari Remark' कीवर्ड से सर्च करने पर एक न्यूज चैनल के यूट्यूब पेज पर 30 सितंबर, 2019 को अपलोड किया वह वीडियो आपको मिल जाएगा।

वीडियो में केजरीवाल स्पष्ट रूप से पूर्वाचंली और बिहार से आकर दिल्ली में बसे लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी साफ-साफ सुने जा सकते हैं। केजरीवाल कहते हैं, बिहार और पूर्वांचल से 500 रुपए की टिकट लेकर दिल्ली आने वाले लोग दिल्ली में 5 लाख का इलाज करवा के चले जाते हैं।

केजरीवाल का बयान, '15 लाख CCTV कैमरा लगाने वादा कभी नहीं किया'
आंदोलन के समय से ही अरविंद केजरीवाल पर झूठा बयान देने और फिर बयान से पलटी मारने का आरोप लगता रहा है। चाहे वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर लगाया गया आरोप है, जिसके लिए उन्हें लिखित रूप से माफी मांगनी पड़ गई या दिल्ली की पूर्व सीएम स्वर्गीय शीला दीक्षित के खिलाफ 370 पेज का सूबत वाला बयान क्या न हो। केजरीवाल अपने किसी भी बयान पर खरे नहीं उतरे।

ठीक ऐसा ही बयान उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में चुनावी कैंपेन के दौरान दिया था। उनका बयान था कि दिल्ली में उनकी सरकार बनी तो दिल्ली में 15 लाख कैमरे लगवाऊंगा, लेकिन जब एक न्यूज चैनल ने केजरीवाल के दावे की वास्तविकता पर सवाल किया तो केजरीवाल ने तुरंत खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने कभी दिल्ली में 15 लाख सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात नहीं कहीं।

यहां भी केजरीवाल को बच निकलने का मौका नहीं मिल सकता है, क्योंकि यूट्यूब में मिले एक वीडियो ने केजरीवाल के झूठ की पोल खोल कर रख दी। वर्ष 2015 में यूट्यूब पर 'Will Install 10 15 Lakh CCTV' कीवर्ड से सर्च करने पर 'Election G'नामक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक वीडियो में केजरीवाल के बयान की सच्चाई मिल गई। वीडियो में केजरीवाल को यह वादा करते हुए सुना और देखा जा सकता है, जिसमें वो कहते हुए सुने जा सकते हैं कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आई तो वह दिल्ली में 10-15 लाख सीसीटीवी कैमरा लगवाएंगे।
यह भी पढ़ें- एक लाख झूठे मरे होंगे तब केजरीवाल पैदा हुए होंगे, वह आतंकवादी हैं: शिवराज सिंह

AAP ने पूरा किया दिल्ली जनलोकपाल बिल और स्वराज बिल का वादा?
दिल्ली सीएम केजरीवाल वर्ष 2015 विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी रैली में बड़े जोर-शोर से जनलोकपा बिल और स्वराज बिल को उठाया था, लेकिन उन्हें पूरे करने में आम आदमी पार्टी पांच साल में बुरी तरह से नाकाम रही। मेनिफेस्टो में जनलोकपाल बिल को लागू करके भ्रष्टाचार कम करने का वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ। स्वराज बिल, जिसमें ग्राम सभाओं के शहरी संस्करण, मोहल्ला सभाओं के गठन, Citizen Local Area Development फंड प्रत्येक मोहल्ला सभा और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को दिया जाएगा, जो समुदाय के हाथों में धन और कार्यों को सुनिश्चित करेगा। ये दोनों वादे AAP ने पूरे नहीं किए।

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का वादा भी अभी अधूरा?
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने राजनीति में प्रवेश से पहले से ही दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग करते रहे हैं और जब दिल्ली में सरकार बना ली तो सबसे दिल्ली को किया यह वादा भूल गए। यह वादा आम आदमी पार्टी के 2015 के मेनिफेस्टो का सबसे अहम वादा था, जिसे पूरा नहीं किया गया। इसमें संवैधानिक ढांचे के भीतर रहते हुए AAP दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने वाली थी। डीडीए, एमसीडी और दिल्ली पुलिस, दिल्ली की निर्वाचित सरकार के प्रति जवाबदेह हो यह भी सुनिश्चित करने वाली थी लेकिन, ऐसा कुछ नहीं हुआ।

500 नए स्कूल बनाने का वादा, पांच साल में बनाए सिर्फ 30 स्कूल ?
दिल्ली की जनता से केजरीवाल ने कुल 500 नए स्कूल बनाने का वादा जबकि सिर्फ 30 स्कूल बनाए गए हैं। यही नहीं, मेनिफिस्टों में किए 20 नए डिग्री कॉलेज खोलने का वादा भी अधूरा रहा है, जो अभी तक एक भी नहीं खुला है। शिक्षा क्षेत्र में काम करने वाली एक गैर सरकारी संस्था प्रजा फाउंडेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या 2013-14 में 15,92,813 से घटकर 2017-18 में 14,60,675 हो गई।

दिल्ली के अस्पतालों में 30,000 बेड लाने का वादा किया था?
दिल्ली की सत्ता में पहुंचने के लिए केजरीवाल ने दिल्ली के जनता से वादा करते हुए कहा था कि जब उनकी सरकार दिल्ली आएगी तो AAP पूरी दिल्ली में 900 मोहल्ला क्लीनिक खोलेगी, लेकिन अभी तक 100 के करीब ही खोले गए हैं वो भी पिछले ही 6 महीनों के भीतर ही, जब केजरीवाल ने वामन अवतार लिया था। इसी तरह केजरीवाल ने मेनिफेस्टों में दिल्ली के अस्पतालों में 30,000 बेड लाने का वादा किया था, लेकिन 2017-18 में करीब 11,353 बेड ही हैं।

केजरीवाल ने प्रदूषित यमुना की सफाई का किया था वादा?
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में लाए मेनिफेस्टो में आम आदमी पार्टी ने प्रदूषित हो चुकी यमुना की सफाई वादा किया था, लेकिन पिछले पांच साल में यमुना की सफाई काम शुरू नहीं किया जा सका। एक अध्ययन ने चेतावनी दी है कि Water Treatment के बाद भी यमुना के पानी का उपयोग पीने या सिंचाई के लिए नहीं किया जा सकता, यह इतना जहरीला है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ इंजीनियरिंग साइंसेज एंड रिसर्च टेक्नोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है, "यहां तक कि महंगी जल उपचार तकनीकें प्रदूषित नदी के पानी के ट्रीटमेंट में असमर्थ हैं।"

वरिष्ठों, छात्रों व विकलांगों को बसों और मेट्रो में रियायती पास का वादा?
AAP ने अपने मेनिफेस्टो में वादा किया था कि वरिष्ठ नागरिकों, छात्रों और विकलांग व्यक्तियों को बसों और मेट्रो में रियायती पास प्रदान किए जाएंगे। जबकि ये वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है। पांच वर्ष बाद Unified Transport Authority निर्णय लागू नहीं किया गया है। वहीं AAP ने पांच वर्षों में 5,000 नई बसों को लाने का वादा किया था, लेकिन महिलाओं के लिए डीटीसी में फ्री सेवा उपलब्ध करवाकर केजरीवाल सारे वादे भूल गए।

प्रदूषण में कमी के लिए कम उत्सर्जन वाले ईंधन को प्रोत्साहन का वादा?
AAP ने कहा था कि प्रदूषण को कम करने के लिए CNG और बिजली जैसे कम उत्सर्जन वाले ईंधन को प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। कई अध्ययनों के अनुसार, वाहनों के उत्सर्जन में समग्र वृद्धि हुई। दिल्ली सरकार ने कहा था कि वह कार-पूलिंग को प्रोत्साहित करेगी, इस संबंध में नवंबर 2018 से काम चल ही रहा है। केजरीवाल का वादा था पूरे शहर में 35 लाख पेड़ लगाने का लेकिन, वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2018 तक, प्रशासन ने उत्तर, दक्षिण और पश्चिम क्षेत्रों में 17,115 से अधिक पेड़ों की कटाई की अनुमति दी थी। जबकि, एक आवेदन को अस्वीकार नहीं किया गया था, कई आज भी लंबित हैं।

महिला सुरक्षा के लिए पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का वादा?
मेनिफेस्टों में किए वादों के बावजूद पूरे पांच वर्ष के अंतराल में दिल्ली में AAP की सरकार पर्याप्त स्ट्रीट लाइट्स लगाने में विफल रही है। पार्टी ने डीटीसी बसों में, बस स्टैंडों पर और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अपराध को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई थी। इसके अलावा महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए सरकार ने 47 नए फास्ट-ट्रैक कोर्ट खोलने का वादा किया था जबकि खुले कुछ ही।

पांच साल में 8 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने का किया था वादा ?
AAP ने अपने घोषणा पत्र में पांच साल में 8 लाख नौकरियां देने का वादा किया था. AAP सरकार ने पहले दो वर्षों के लिए प्रति वर्ष 1 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने और अगले तीन वर्षों के लिए प्रति वर्ष 5 लाख युवाओं को शिक्षित करने का इरादा किया था। दिल्ली एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज ने दिल्ली कांग्रेस द्वारा दायर की गयी एक आरटीआई के प्रश्न के उत्तर में कहा, 2016 में 102 लोगों को नौकरी दी गई थी, 2017 में 66 लोगों को और अप्रैल 2018 तक 46 लोगों को नौकरी दी गई थी।

AAP ने पूरे दिल्ली में दो लाख शौचालय बनाने का किया था वादा?
वर्ष 2015 विधानसभा चुनाव मे 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद केजरीवाल मेनिफेस्टों में किए उस वादे को भूल गई, जिसमें उन्होंने वादा था कि AAP पूरे दिल्ली में दो लाख शौचालय बनाएगी। वर्ष 2016-17 के लिए सामाजिक, सामान्य और आर्थिक क्षेत्र नाम के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में कहा गया है कि ढाई साल में एक भी शौचालय का निर्माण नहीं किया गया था।- केजरीवाल जी ने वादा किया था कि हम शहर में प्लास्टिक बैग पर प्रतिबंध लगाएंगे। इसके लिए तो हाहा वाला इमोजी बनता ही है आप सरकार के लिए।












Click it and Unblock the Notifications