सीएम केजरीवाल का स्वास्थ्य सचिव को निर्देश, COVID-19 मौतों पर दें विस्तृत विश्लेषण रिपोर्ट

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच राहत की खबर यह है कि यहां रोगियों का रिकवरी दर 70 प्रतिशत के पार पहुंच गया है जो कि पूरे देश के रिकवरी दर से भी अधिक है। इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव से पिछले 14 दिनों में राजधानी में होने वाली सभी कोरोना मौतों के वजहों की विस्तृत जानकारी मांगी है। इस सिलसिले में बुधवार को सीएम ने स्वास्थ्य सचिव को विश्लेषण रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

Recommended Video

    Corona : Arvind Kejriwal Govt का ऐलान, PDS कार्ड को नवंबर तक फ्री मिलेगा राशन | वनइंडिया हिंदी
    CM Kejriwal seeks detailed analysis report from Health Secretary on COVID-19 deaths in delhi

    गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंच गया है। महामारी से अब तक 3 हजार से अधिक मौतें हो चुकी हैं। दिल्ली में कोरोना से और अधिक मौतें ना हो इसलिए सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव को विस्तृत विश्लेषण रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 50 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में कोरोना से अब तक कुल 3,165 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, संकमण के कुल मामले बढ़ कर 1,02,831 हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण के 74,217 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 25,449 मरीजों का इलाज चल रहा है।

    गौरतलब है कि पूरे देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों की बात करें तो भारत में अब तक कोरोना के कुल केस 7,42,417 हो गए हैं। इसमें से 2,64,944 ऐक्टिव केस हैं जबकि 4,56,831 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इस बीमारी से देश में अब तक 20,642 लोगों की मौत हुई है। जबकि बीते 24 घंटे में कोरोना के 22,752 नए केस सामने आए हैं और 482 लोगों की मौत हुई है।

    यह भी पढ़ें: दसवीं में पढ़ने वालीं जुड़वां बहनें बिना डोनेशन चला रहीं कोरोना रिलीफ हेल्पलाइन, ऐसे पहुंचा रहीं लोगों को मदद

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+