'मैं हिंदू हूं, इस वजह से जाता हूं मंदिर', गोवा में बोले सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली, 7 नवंबर: आम आदमी पार्टी चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी सक्रिय हो गई है। हाल ही में दिल्ली के सीएम और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या आकर रामलला के दर्शन किए थे। जिसके बाद बीजेपी समेत कई दलों ने उन पर निशाना साधा। अब गोवा के दौरे पर गए केजरीवाल ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की। साथ ही विपक्ष पर पलटवार भी किया।

Goa

गोवा के दौरे पर गए सीएम केजरीवाल ने कहा कि क्या आप मंदिर जाते हैं? मैं भी मंदिर जाता हूं, मंदिर जाने में कोई गलत बात नहीं है। जब भी आप किसी मंदिर में जाएंगे, तो आपको शांति महसूस होगी। अब मेरे मंदिर जाने पर क्यों आपत्ति जताई जा रही है? मैं मंदिर इसलिए जाता हूं क्योंकि मैं हिंदू हूं। मेरी पत्नी गौरीशंकर मंदिर गईं थी।

वहीं गोवा सरकार ने भी तीर्थयात्राओं के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है। इस पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि प्रमोद सावंत हमारी नकल कर रहे हैं। जब मैंने कहा कि हम बिजली मुफ्त देंगे, तो उन्होंने पानी मुफ्त दिया। जब मैंने कहा कि हम रोजगार भत्ता देंगे, तो उन्होंने लगभग 10,000 नौकरियों की घोषणा की। इसके बाद जब मैंने तीर्थयात्रा के बारे में बात की, तो उन्होंने इससे संबंधित घोषणा कर दी। इसके अलावा सीएम केजरीवाल ने अपनी यात्रा के दौरान भंडारी समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की। बाद में श्रमिक संघ और खनन आंदोलन के नेता पुती गांवकर को आम आदमी पार्टी में शामिल किया।

पूर्व डिप्टी सीएम AAP में शामिल
वहीं कुछ दिनों पहले गोवा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दयानंद नार्वेकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। उस दौरान नार्वेकर ने कहा था कि उनके पास कई पार्टियों के प्रस्ताव थे, लेकिन उन्होंने एक ऐसी पार्टी चुनने का फैसला किया जो गैर-भ्रष्ट, गैर-विवादास्पद हो और लोगों के मुद्दों को आगे ले जाए। उनका दावा है कि AAP की 25 सीटों पर अच्छी उपस्थिति है। हालांकि विपक्ष ने उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर AAP पर निशाना साधा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+