चंद्रबाबू नायडू के आरोपों पर बोले सीएम जगनमोहन, 'हमारे लिए चुनावी घोषणा पत्र गीता, कुरान और बाइबल जैसा'
नई दिल्ली, 8 मार्च। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) ने टीडीपी (TDP) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू (N ChandrBabu Naidu) की ओर से लगाए गए आरोपों पर जनता के बीच अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि अगर वे वाईएसआर सरकार (YSR Government) की कल्याणकारी योजनाओं से लाभ नहीं मिल रहा तो उनकी सरकार को जनता अस्वीकार कर सकती है। सीएम रेड्डी ने यह बात नवगठित पलनाडु जिले के मुख्यालय के लिए एक फ्लाईओवर, एक ऑटोनगर और एक पशु चिकित्सा पॉलिटेक्निक को मंजूरी देने के बाद कही। वहीं सीएन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हम वो नहीं जो चुनाव के बाद अपने घोषणा पत्र को कूड़ा समझते हैं।

सीएम जगनमोहन रेड्डी (CM Jaganmohan Reddy) ने गुरुवार को पलनाडु जिले के नरसरावपेट में ग्राम और वार्ड स्वयंसेवकों के सम्मान में एक जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने पिछले ढाई वर्षों के कार्यकाल मं वाईएसआर सरकार की उबलब्धियां गिनाई। सीएम रेड्डी ने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को 1,34,386 करोड़ रुपये सीधे उन्हें प्रदान किए गए। वहीं इस वर्ष 55,000 करोड़ रुपये विकास योजनाओं को लागू करने के लिए विभिन्न योजनाएं निर्धारित हैं।
टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और जन सेना प्रमुख पवन कल्याण की हालिया टिप्पणियों को लेकर सीएम नाराज दिखे। दरअसल, प्रदेश में नए जिलों गठन पर टीडीपी प्रमुख नायडू ने राज्य में आर्थिक दबाव बढ़ने की आशंका व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि वाईएसआर सरकार के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश श्रीलंका जैसे वित्तीय संकट की ओर बढ़ रहा है। सीएम रेड्डी ने कहा राज्य में वाईएसआर सरकार के दौरान कई विकास कार्य किए गए। गांव और वार्ड के स्वयंसेवकों के 2.6 लाख लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 61 लाख परिवारों को 50,508 करोड़ रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन उनके दरवाजे पर वितरित की गई। वाईएसआर पेंशन कनुका, मासिक राशन, आरोग्यश्री, अम्मा वोडी, आरोग्य आसरा, हाउस साइट्स, रायथू भरोसा, चेयुथा, थोडु और चेडोडु सहित 33 कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में स्वयंसेवकों और ग्राम और वार्ड सचिवालय कर्मचारियों की 1.3 लाख-मजबूत भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
वहीं सीएम ने विपक्ष को चुनावी घोषणापत्र को कूड़ेदान में डालने वाली पार्टी बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने घोषणा पत्र को बाइबल, कुरान और गीता के रूप में मानते हैं और हर वादे को पूरे दिल से लागू करते हैं। सरकार बिना किसी भी भेदभाव के बिना लोगों की सेवा कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications