Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विजयवाड़ा हादसा: सीएम ने दिए जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों को 50-50 रुपए मुआवजा

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रविवार सुबह होटल में भीषण आगने से 7 लोगों की मौत हो गई। घटना सुबह पांच बजे के आसपास की है। विजयवाड़ा पुलिस का कहना है कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर भी काबू पा लिया गया है। घायलों के इलाज के लिए पास के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में करीब 30 लोग घायल भी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, इस होटल में कोविड सेंटर के रूप में बदला गया था। करीब 22 मरीजों का इलाज चल रहा था। पूरी बिल्डिंग को खाली किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने आग लगने पर दुख और शोक व्यक्त किया और दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली। साथ ही मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया गया है।

Recommended Video

    Andhra Pradesh : Covid Centre में आग लगने से 9 लोगों की मौत, PM Modi ने जताया दुख | वनइंडिया हिंदी
    cm Jagan Mohan Reddy orders inquiry over fire incident in vijayawada hotel

    कोविड-19 सेंटर के रूप में बदला गया था होटल

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए विजयवाड़ा स्थित स्वर्णा पैलेस होटल को कोविड-19 सेंटर के रूप में बदला गया था। होटल में करीब 22 मरीजों का इलाज चल रहा था, जबकि कुल करीब 50 लोग यहां रह रहे थे। रविवार की सुबह अचानक होटल में आग लग गई। हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग लगने से कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

    सीएम ने दिए जांच के निर्देश

    जिलाधिकारी मोहम्मद इम्तियाज ने बताया कि घटना सुबह करीब पांच बजे हुई। इस अस्पताल में 22 मरीजों का इलाज चल रहा था। उन्होंने कहा कि पूरी इमारत को खाली करवाया जा रहा है। शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है, लेकिन हमें आग लगने के असल कारणों का पता लगाना होगा। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने आग लगने पर दुख और शोक व्यक्त किया और दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली। साथ ही मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दुर्घटना की जांच करने के भी निर्देश दिए। आग उस होटल में लगी, जिसे लीज पर लिया गया था और निजी अस्पताल द्वारा COVID-19 मरीजों के इलाज के लिए चलाया जा रहा था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+