ED के सामने फिर पेश हुए CM गहलोत के भाई, कहा- 130 करोड़ के घोटाले का आरोप झूठा
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर: प्रवर्तन निदेशालय ने उवर्रक से जुड़े घोटाले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन को नोटिस भेजा था। साथ ही सोमवार को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया, जिस पर अग्रसेन अपने वकीलों के साथ ईडी के दिल्ली स्थित ऑफिस पहुंचे। साथ ही केंद्रीय एजेंसी के हर सवाल का जवाब दिया। हालांकि जांच अधिकारियों के पास जाने से पहले ही उन्होंने मीडिया से कह दिया था कि उनको इस मामले में खास जानकारी नहीं है, पता नहीं क्यों बार-बार उनको पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।
Recommended Video

वहीं ईडी ऑफिस से निकलने के बाद उन्होंने कहा कि मैंने जांच अधिकारियों के सभी सवाल का जवाब दिया है। मेरे ऊपर 120-130 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगा है, लेकिन ये आरोप लगाने वालों को पता होना चाहिए कि इतने पैसे से कोई कितनी सामग्री खरीद सकता है और कहां रखेगा। इससे पहले अग्रसेन ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया था।
ऐसे समझें पूरा मामला
आपको बता दें कि अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन फर्टिलाइजर से जुड़ा काम करते हैं। उन्होंने 1980 से पहले ही एक दुकान खोली थी। जिसका नाम 'अनुपम कृषि' है। इसी दुकान पर 7 करोड़ के सीमा शुल्क में हेरफेर का आरोप है। ये दुकान सीएम गहलोत का चुनाव कार्यालय भी बनती है। पिछले साल राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बगावत कर दी थी। उस दौरान वो अपने साथ कई विधायकों को लेकर राज्य से बाहर चले गए थे। तभी 7 जुलाई 2020 को राजस्थान में कई जगहों पर सीएम गहलोत के परिजनों के खिलाफ छापेमारी की गई। उस दौरान कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि जनता द्वारा चुनी गई सरकार को गिराने के लिए केंद्र ये छापेमारी करवा रही है। बाद में गहलोत के बेटे अनुपम ईडी के सामने पेश हुए और अपना बयान दर्ज करवाया।












Click it and Unblock the Notifications