Arvind Kejriwal Nitish Kumar संग बैठक से उत्साहित! कहा- BJP को हटाने को सभी विपक्षी पार्टियों का मिलना जरूरी

Arvind Kejriwal Nitish Kumar से मुलाकात के बाद विपक्षी एकता की वकालत करते दिखे। उन्होंने कहा, देश मुश्कित दौर में है। सभी दलों को मिलकर बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने की जरूरत है। देखिए VIDEO

Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने बिहार के समकक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की। उनके साथ राजद नेता तेजस्वी भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात के बाद इन नेताओं की मुलाकात बीजेपी के सामने चैलेंजर बनने की दिशा में अहम कदम है।

सर्वसम्मति से एकजुटता की बात कर रहा विपक्ष

दरअसल, विपक्षी पार्टियां बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने को विचारधारा की लड़ाई बता रही हैं। केजरीवाल, नीतीश और तेजस्वी की मीटिंग इसलिए भी खास है, क्योंकि सभी पार्टियां एकजुट होकर भाजपा का मुकाबला करने पर लगभग सर्वसम्मति की बात कह रही हैं।

केंद्र से भाजपा को उखाड़ फेंकना बेहद जरूरी

बैठक के बाद केजरीवाल ने कहा, इस वक्त देश बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा है। आजादी के बाद की सबसे भ्रष्ट सरकार आज देश के अंदर है इसलिए ये बहुत जरूरी है कि सभी विपक्षी पार्टी एक साथ आकर केंद्र के अंदर सरकार बदलें।

'BJP हटाओ, विकास करने वाली सरकार लाओ'

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी को हटाने के बाद ऐसी सरकार आनी चाहिए जो देश को विकास दे सके।

केजरीवाल से पहले कांग्रेस के साथ बैठक

नीतीश कुमार ने कहा, हम अधिक से अधिक विपक्षी पार्टियों को एकजुट करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान भी नीतीश ने यही कहा था। राहुल और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी विपक्षी दलों को जोड़ने की बात कही है।

वरिष्ठ आप नेताओं की मौजूदगी

खास बात ये भी है कि बैठक के दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह समेत आम आदमी पार्टी के सांसद- राघव चड्ढा और संजय सिंह सरीखे वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+