स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज शाम पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करेंगे CM केजरीवाल
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के जरिए संबोधित करेंगे। इस दौरान वो कार्यकर्ताओं से देश के मौजूदा हालात पर चर्चा करेंगे। इस संबंध में सीएम केजरीवाल ने एक ट्वीट भी किया है। जिसके मुताबिक कार्यकर्ता आज शाम चार बजे उनका संबोधन उनके फेसबुक पेज, ट्विटर और यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकेंगे।
Recommended Video

आम आदमी पार्टी के मुताबिक सीएम केजरीवाल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कोरोना महामारी को देखते हुए ये संबोधन सोशल मीडिया के जरिए आयोजित किया जा रहा है। सीएम केजरीवाल के संबोधन का प्रसारण सभी प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर होगा। पार्टी के मुताबिक सीएम केजरीवाल के संबोधन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।
आवास पर किया ध्वजारोहण
इस साल कोरोना महामारी के चलते स्वतंत्रता दिवस पर ज्यादा कार्यक्रम नहीं आयोजित हो सके। सीएम केजरीवाल ने आज सुबह अपने आवास पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस के अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि देश के उन वीर शहीदों को नमन, जिनके अमर बलिदान की बदौलत हम आजादी की खुली हवा में सांस ले पाते हैं। सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications