उत्तराखंड में बादल फटने के बाद मची तबाही, बद्रीनाथ हाईवे बंद
नयी दिल्ली। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा एक फिर से बाधित हो गई हैं। मुसलाधार बारिश और बादल फटने से यहां भारी तबाही मची है। बद्रीनाथ हाईवे बंद कर लिया गया है। जिसकी वजह से चारधाम यात्रा पर असर पड़ा है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शनिवार को तीन घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद बादल फटने से भारी तबाही मची है। तेज जोरदार बारिश और बादल फटने की वजह से बद्रीनाथ हाईवे को बंद कर दिया गया है। रुद्रप्रयाग के जयमंडी में बादल फटने से भारी तबाही मची है। बा ल फटने की वजह से सड़ोंक पर पेड़ गिर गए हैं। घरों के छते उड़ गई हैं। सड़कों पर बिजली को पोल और पेड़ गिर जाने की वजह से बद्रीनाथ हाईवे भी बंद कर दिया गया है।
बादल फटने के बाद मची तबाही, बद्रीनाथ हाईवे बंद
मलबे को साफ करने में राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की जेसीबी मशीन लगाई गई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तेज हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम के जिस बदले मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को घरों के भीतर करने की सलाह दी है।












Click it and Unblock the Notifications