चार धाम यात्रा पर संकट के बादल, अगले 48 घंटे में आफत का अनुमान
नयी दिल्ली। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और बादल फटने की वजह से चारधाम की यात्रा प्रभावित हो गई है। टिहरी में बादल फटने की वजह से चारधाम यात्रा को रोकना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। उत्तराखंड में बादल फटने के बाद मची तबाही, बद्रीनाथ हाईवे बंद

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि उत्तराखंड में, खास तौर पर पहाडी जिलों चंपावत, अल्मोडा, नैनीताल, टिहरी और पौडी में भारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी ही है कि 3500 मीटर से अधिक उंचाई वालेस्थानों पर हल्का हिमपात हो सकता है।
चार धाम यात्रा पर संकट के बादल
वहीं शनिवार को टिहरी और उत्तरकाशी जिलों में बादल फटने की वजह से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं मौसम विभाग की चेतावनी की वजह से चारधाम यात्रा पर संकट के बादल मंडराने लगे है। वहीं लगातार हो रही बारिश और बादल फटने की वजह से केदारनाथ जा रहे सैकड़ों यात्री लांबगांव, कोटलगांव और चमियाला में फंस गए है।












Click it and Unblock the Notifications