बच्चे ने ढाई हजार दिन के जीवन में बनायीं 25 हजार पेंटिंग्स

इस महान चित्रकार को श्रद्धांजलि स्वरूप इस प्रतियोगिता का आयोजन केरल पर्यटन द्वारा किया जा रहा है। क्लिंट का जनम 1976 में कोच्ची में हुआ। उनके पिता एमटी जोसफ और माता चिनम्मा जोसफ ने हमेशा उनकी कला को बढ़ावा दिया। उनके छोटे से जीवन में इतने बड़े काम को विश्व स्तर पर सराहा गया। दुनिया भर में सात पुस्तकें प्रकाशित हुईं और दो डॉक्यूमेंट्री बनीं।
इस प्रतियोगिता में कई आकर्षक पुरस्कार रखे गये हैं। शीर्ष पांच एंट्रीज़ को दुनिया के किसी भी कोने से केरल की यात्रा मुफ्त प्रदान की जायेगी। जिसमें एक वयस्क अथवा अभिभावक साथ में जा सकेंगे।
यह प्रतियोगिता 4 से 15 साल के बच्चों के लिये है। पेंटिंग का थीम केरला से संबंधित होना चाहिये। और एंट्रीज़ ऑनलाइन ही जमा कर सकते हैं। केरल पर्यटन रजिस्टर करने वाले सभी बच्चों को दो ई-बुक प्रदान करेगा। एक ई-बुक में क्लिंट द्वारा बनायी गईं 30 तस्वीरें हैं और दूसरे में केरल की 100 तस्वीरें हैं। 3000 से ज्यादा ऑनलाइन वीिडयो और 2000 तस्वीरें हैं, जो साइट पर मुफ्त उपलब्ध हैं।
यदि आपकी उम्र 18 साल से ऊपर है तो आप वॉलेंटियर के रूप में इस कम्पटीशन को बढ़ावा देने के लिये भाग ले सकते हैं। वॉलेंटियर्स को भी केरल की मुफ्त यात्रा का अवसर प्राप्त हो सकता है। क्लिंट मेमोरियल इंटरनेशनल चिल्ड्रेन पंटिंग कम्पटीशन केरल पर्यटन का एक रचनात्मक कार्यक्रम है, जिसका संचालन आइर्टी कंसल्टेंट एंड सॉल्यूशन प्रोवाइटर इनविस मल्टीमीडिया के सहयोग से किया जा रहा है।
ज्यादा जानकारी के लिये आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। या फिर आप संपर्क कर सकते हैं- जयन पी नायर, इनविस मल्टीमीडिया, पंडित कालोनी, कॉडियार तिरुवनंतपुरम, केरल। मो. +91 94464 06749, ईमेल- [email protected], वेबसाइट- www.invismultimedia.com।












Click it and Unblock the Notifications