दिल्ली एम्स आज से बच्चों पर शुरू करेगा कोरोना की वैक्सीन का ट्रायल
नई दिल्ली, 07 जून। एम्स दिल्ली में आज से कोरोना वायरस की वैक्सीन कोवाक्सीन का बच्चों पर भी क्लीनिकल ट्रायल किया जाएगा। इससे पहले पटना एम्स ने 12 साल से 18 साल के बीच के बच्चों पर पहले ही वैक्सीन का ट्रायल शुरू कर दिया है। पटना एम्स के बाद अब दिल्ली एम्स भी बच्चों पर कोवाक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल करने जा रहा है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की ओर से अनुमति मिलने के बाद दिल्ली एम्स यह ट्रायल करने जा रा है। क्नीलिकल ट्रायल से पहले स्क्रीनिंग की जाएगी।

Recommended Video
बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच सबसे ज्यादा खतरा बच्चों पर बताया जा रहा है। एक्सपर्ट की मानें तो कोरोना की तीसरी लहर से सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित होंगे, यही वजह है कि बच्चों पर भी कोरोना की वैक्सीन के ट्रायल को शुरू किया जा रहा है। पटना एम्स में रविवार को सात और बच्चों को कोरोना वायरस की वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। 3 जून को पटना एम्स में बच्चों पर वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल शुरू किया गया था और पहले ही दिन तीन बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई थी। वैक्सीन दिए जाने के पहले बच्चों की लगातार स्क्रीनिंग की जा रही है और उसके बाद ही उन्हें टीका लगाया जा रहा है।
शनिवार को कुल 21 बच्चों को स्क्रीनिंग रिपोर्ट सामने आई उसमे से 12 बच्चों में एंटिबॉडी पहले ही बनी थी। यही वजह है कि 9 बच्चों में से 7 बच्चों को पहला टीका लगाया गया। अभी तक पटना में कुल 10 बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। 28 दिनों के बाद इन बच्चों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी। पटना एम्स ने लक्ष्य रखा है कि वह कुल 100 बच्चों से अधिक पर वैक्सीन का ट्रायल करेगी।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications