5वीं क्लास की छात्रा की एसिड पीने से मौत, पानी की बोतल समझ कर घर से लाई थी दोस्त
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार के एक निजी स्कूल दीप भारती पब्लिक स्कूल में 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक बच्ची की एसिड पीने से मौत हो गई। दरअसल उसकी एक दोस्त गलती पानी की बोतल समझकर घर में रखी एसिड की बोतल स्कूल में ले आई थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना स्कूल के लंच टाइम में हुई जब दोनों बच्चियां एक साथ अपना खाना खा रही थीं। बच्ची ग्रीन कलर की सॉफ्ट ड्रिंक की बोतल में रखे एसिड को अपनी पानी की बोतल समझ कर स्कूल लेकर चली गई थी।

डीएसपी अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि मामले में अंजान शख्स के खिलाफ धारा- 304A के तहत लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि- हम 11 साल की बच्ची की मौत के लिए जिम्मेदार की जांच कर रहे हैं। साथ ही बच्ची ने जो लिक्विड पिया था उसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है जहां एसिड के प्रकार का जांच की जाएगी।
बच्ची की सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची गले से अंदर तक जख्मी हो गई थी। पुलिस ने स्कूल से जवाब मांगा है कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई। बता दें कि छोटे बच्चों के साथ परिवार की ऐसी लापरवाही पहले भी कई बार बड़ी दुर्घटना का सबब बनती रही है। इस तरह के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सामने आया है। यहां पबजी गेम खेल रहे एक युवक ने मिशन पूरा करने की धुन में गलती से पानी की जगह तेजाब पी गया। बताया जा रहा है कि युवक गेम खेलने में काफी मशगूल था और तभी उसे तेज प्यास लगी। प्यास बुझाने के लिए पास रखी एसिड की बोतल उठाकर वो पी गया। पेट में जलन के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि एसिड की वजह से उसकी आंते चिपक गई हैं। हालांकि अब उसकी हालत पहले से ठीक बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- PUBG खेलते हुए पानी की जगह पी गया तेजाब, लत ऐसी कि इलाज के वक्त भी पूरा कर रहा था मिशन












Click it and Unblock the Notifications