जेएनयूः वसंत कुंज थाने के बाहर छात्रों और पुलिस में झड़प
प्रदर्शन कर रहे छात्र और शिक्षक चाहते हैं कि अतुल जौहरी के खिलाफ कार्रवाई हो
नई दिल्ली। जेएनयू में 9 छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर अतुल जौहरी के खिलाफ छात्रों और शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया है। वसंत कुंज थाने के बाहर छात्रों ने प्रदर्शन किया इस दौरान वसंत कुंज थाने के बाहर छात्रों और पुलिस में झड़प भी हुई। खबरों के मुताबिक सोमवार शाम छात्रों ओर पुलिस में तीखी झड़प हुई। जेएनयू के छात्रों ने बैरीकेड गिरा दिया। इसके बाद उन्होंने हाईवे जाम कर दिया। आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ जेएनयू परिसर में पिछले कुछ दिनों से छात्राएं प्रदर्शन भी कर रही हैं। वहीं डीसीपी मिलिंद दुम्बेरे ने कहा है कि डीसीपी यौन उत्पीड़न मामले में कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल प्रदर्शन कर रहे छात्र और शिक्षक चाहते हैं कि अतुल जौहरी के खिलाफ कार्रवाई हो।आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ सोमवार शाम जेएनयू के छात्र वसंत कुंज थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पीड़ित छात्राओं का बयान दर्ज किया है। शिक्षकों ने प्रोफेसर जौहरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस से भी शिकायत की है। इस मामले में अब तक पीड़ित कुछ लड़कियों के 164 के तहत बयान कोर्ट में दर्ज हुए हैं। आज प्रोफेसर अतुल जौहरी को जांच में शामिल होनर के लिए थाने बुलाया गया था, लेकिन वो नहीं आए
दरअसल प्रोफेसर अतुल जोहरी जेएनयू में लाइफ साइंस डिपार्टमेंट में प्रोफेसर हैं। प्रोफेसर जौहरी पर 9 छात्राओं ने आरोप लगाया है कि प्रोफेसर क्लास के दौरान छात्राओं के साथ अश्लील बातें करते हैं और उनके साथ छेड़खानी करते हैं। इस मामले में स्टूडेंट्स पिछले 5-6 दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।पिछले दिनों लापता हुई छात्रा पूजा कसाना ने भी प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाये थे। ये वही छात्रा है जिन्हें लेकर पिछले दिनों उनके माता पिता ने गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया था। जिसके बाद छात्रा ने बताया था कि वो अपने रिश्तेदारों के घर गई थी।












Click it and Unblock the Notifications