CBI ने धोखेबाजों के गिरोह का किया भंडाफोड़, 100 करोड़ रूपये में राज्यसभा सीट दिलवाने का किया था दावा
CBI ने धोखेबाजों के गिरोह का किया भंडाफोड़, 100 करोड़ में राज्यसभा सीट दिलवाने का किया दावा
नई दिल्ली, 25 जुलाई: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)ने धोखेबाजों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चार लोगों को कथित तौर पर 100 करोड़ के बदले राज्यसभा में सीटें दिलाने का वादा करके ये ठगी का ये प्रयास कर रहे थे। राज्यसभा में सीट दिलवाने का आश्वासन देकर लोगों से ठगी कर धोखा देने का आरोप है।

रिपोर्ट के अनुसार राज्यसभा सीटों के अलावा, आरोपी व्यक्तियों ने मोटी रिश्वत के बदले विभिन्न सरकारी संगठनों के गवर्नर और अध्यक्षता दिलवाने का वादा इस गिरोह ने किया।ये शिकायत 15 जुलाई को दर्ज की गई। इस एफआईआर में महाराष्ट्र के लातूर के कमलाकर प्रेमकुमार बंदगर, कर्नाटक के बेलगाम के रवींद्र विट्ठल नाइक और दिल्ली-एनसीआर स्थित महेंद्र पाल अरोड़ा, अभिषेक बूरा और मोहम्मद एजाज खान के नाम शामिल हैं।
जिसमें आरोप लगाया गया कि बंदगर ने खुद को एक वरिष्ठ सीबीआई अधिकारी के बताया और हाई पोस्ट के ऑफीसर के साथ अपने संबंध होने का दावा किया। इसके बाद उसके बाद बूरा, अरोड़ा, खान और नाइक से ऐसे लोगों का काम लाने के लिए कहा जिसके बदले मोटी रकम वसूली जाए।
सीबीआई ने बताया आरोपी ने "राज्यसभा में सीटों की व्यवस्था, राज्यपाल के रूप में नियुक्ति, केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों के तहत विभिन्न सरकारी संगठनों में अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के लिए झूठा आश्वासन देकर कई व्यक्तियों को धोखा देने का एकमात्र मकसद के साथ साजिश रची।












Click it and Unblock the Notifications