CJP Protest Delhi LIVE: जंतर-मंतर पर देर रात में गूंजा 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' का नारा

CJP Protest Delhi LIVE: NEET पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन रविवार (21 जून) को दूसरे दिन भी जारी है। पार्टी फाउंडर अभिजीत दीपके और उनके समर्थक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 20 जून को पूरे दिन और रातभर धरने पर डटे रहे। दिल्ली पुलिस ने रविवार की सुबह ये कहा है कि 'कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन अब गैर-कानूनी है। उन्हें 20 जून की शाम बजे तक का ही वक्त दिया गया था।' अभिजीत दीपके ने छात्रों और आम लोगों से आंदोलन का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने री-NEET परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों से भी परीक्षा के बाद जंतर-मंतर पहुंचने के लिए कहा है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहिए।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन पर पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें वनइंडिया हिंदी के इस लाइव ब्लॉग में।

CJP Protest Delhi LIVE

LIVE Feed
Jun 21, 2026, 11:28 PM IST

जंतर-मंतर पर गूंजा 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' का नारा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP और उसके संस्थापक अभिजीत दीपके का धरना लगातार जारी है। प्रदर्शनकारियों ने "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, इस्तीफा तो देना होगा, वरना रोज धरना होगा" जैसे नारे लगाकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में छात्रों और समर्थकों ने भी हिस्सा लिया।
Jun 21, 2026, 7:36 PM IST

CJP प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस का सहयोग, स्पीकर और माइक दिया

CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को अपनी बात रखने के लिए स्पीकर और माइक उपलब्ध कराया।
Jun 21, 2026, 6:41 PM IST

ताली-थाली और GO Pradhan GO के नारों से गूंजा जंतर-मंतर

जंतर-मंतर पर सैकड़ों युवाओं ने "Go Pradhan Go" के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान चम्मच-थाली बजाकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई।
Jun 21, 2026, 5:41 PM IST

CJP Protest LIVE: तुरंत प्रदर्शन बंद करें: दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने दोहराया, प्रदर्शन की अनुमति नहीं हैं इसलिए प्रदर्शन बंद करें।
Jun 21, 2026, 5:38 PM IST

CJP Protest Delhi LIVE: 'ये आम पब्लिक है जो एकदम फेडअप हो चुकी है'

ये आम पब्लिक है जो एकदम फेडअप हो चुकी है, ये बच्चा और उसकी कैंसर रोगी मां ओडिशा से दिल्ली आई हैं...चाहते तो घर बैठे दिल्ली में कितने लोग जमा हुए उसकी गिनती कर सकते थे।
Jun 21, 2026, 5:38 PM IST

CJP Protest Delhi LIVE: 'ये आम पब्लिक है जो एकदम फेडअप हो चुकी है'

ये आम पब्लिक है जो एकदम फेडअप हो चुकी है, ये बच्चा और उसकी कैंसर रोगी मां ओडिशा से दिल्ली आई हैं...चाहते तो घर बैठे दिल्ली में कितने लोग जमा हुए उसकी गिनती कर सकते थे।
Jun 21, 2026, 5:21 PM IST

'हम पीछे नहीं हटेंगे', जंतर मंतर में गूंज रहा थाली-चम्मच का शोर

जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी हाथों में थाली और चम्मच लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते दिख रहे हैं। उनका कहना है कि 'हम पीछे नहीं हटेंगे।'
'हम पीछे नहीं हटेंगे', जंतर मंतर में गूंज रहा थाली-चम्मच का शोर
Jun 21, 2026, 4:49 PM IST

CJP Protest Delhi LIVE: अभिजीत दीपके संग सेल्फी लेने वालों की लगी होड़

ओवर नाईट सेंसेशन बनकर भारत के क्षितिज पर उभरे अभिजीत दीपके, सेल्फी लेने वालों की लग रही भारी भीड़
Jun 21, 2026, 4:08 PM IST

'एक मार्क की कीमत तुम क्या जानो धर्मेंद्र बाबू'

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में छात्रों ने बहुत अनोखे हैंडमेड पोस्टर के जरिए धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है। एक पोस्टर में लिखा है, 'एक मार्क की कीमत तुम क्या जानो धर्मेंद्र बाबू'
Jun 21, 2026, 3:59 PM IST

जंतर-मंतर पर डटे हैं प्रदर्शनकारी, अभिजीत दीपके ने फिर की अपील

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर चल रहा विरोध प्रदर्शन रविवार को भी जारी है। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई गई। प्रदर्शनकारी लगातार दूसरे दिन भी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। अभिजीत दीपके फिर से कहा, "जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।"
जंतर-मंतर पर डटे हैं प्रदर्शनकारी, अभिजीत दीपके ने फिर की अपील
Jun 21, 2026, 3:56 PM IST

'24 घंटे गरीबी में जीते हैं, सालों तक मेहनत करते हैं और पेपर लीक हो जाता है'

जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल छात्रों का कहना है कि पेपर लीक जैसी घटनाओं ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। कई अभ्यर्थियों ने इसे अपने भविष्य से जुड़ा बड़ा मुद्दा बताया और आंदोलन के प्रति समर्थन जताया। प्रदर्शन में शामिल छात्र विक्की कुमार ने कहा, "हम गरीबी में पढ़ाई करते हैं, 24 घंटे गरीबी में जीते हैं, सालों तक मेहनत करते हैं और उसके बाद हमारे परीक्षा के पेपर लीक हो जाते हैं। क्या इस बात पर मुझे गुस्सा नहीं आएगा?" छात्र के इस बयान ने युवाओं की नाराजगी को सामने ला दिया।
Jun 21, 2026, 3:23 PM IST

'गो प्रधान गो' के नारों से गूंजा जंतर-मंतर

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर चल रहा प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। शनिवार से ही धरना स्थल पर समर्थकों की मौजूदगी बनी हुई है और आंदोलन का माहौल लगातार गर्म बना हुआ है। प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने "गो प्रधान गो" और "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो" जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए और उनकी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
Jun 21, 2026, 3:16 PM IST

CJP ने कहा- 'अयोग्य शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो'

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रविवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। अभिजीत दीपके के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर डटे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार कार्रवाई नहीं करती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। पार्टी ने अपने सोशल मीडिया बयान में कहा, "हाथों में थालियां लिए कॉकरोच जंतर-मंतर पर डटे हुए हैं और अयोग्य शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। जब तक वह इस्तीफा नहीं देते, हम यहां से नहीं जाएंगे।"
Jun 21, 2026, 2:01 PM IST

'हम अजीब किस्म के गुलाम लोकतंत्र में रहते हैं', जंतर-मंतर पर बोले प्रदर्शनकारी

जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच' जनता पार्टी के एक प्रदर्शनकारी ने कविता के जरिए बताया कि देश में कैसे करप्शन हो रहा है।
Jun 21, 2026, 1:58 PM IST

जंतर-मंतर पर बोले अभिजीत दीपके: प्रदर्शन हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है

जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच' संगठन और उसके समर्थकों का धरना रविवार को भी जारी रहा। शनिवार से शुरू हुए इस प्रदर्शन को पुलिस की अनुमति नहीं मिली है, फिर भी प्रदर्शनकारी वहां डटे हुए हैं। सीजेपी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “हम यहां बैठेंगे। अगर जंतर-मंतर नहीं, तो हमें कोई दूसरी जगह दें। प्रदर्शन करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है।”
Jun 21, 2026, 1:27 PM IST

सोनम वांगचुक ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने चेतावनी दी है कि अगर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती, तो वह 27 जून से भूख हड़ताल शुरू करेंगे। वांगचुक ने कहा कि छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए और जिम्मेदारी तय करनी चाहिए।
Jun 21, 2026, 1:25 PM IST

जंतर-मंतर पर दूसरे दिन भी जारी रहा प्रदर्शन,अभिजीत दीपके ने क्या कहा?

NEET पेपर लीक और कथित परीक्षा घोटालों के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी सरकार से जवाबदेही तय करने और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पार्टी का आरोप है कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। फाउंडर अभिजीत दीपके का कहना है कि प्रोटेस्ट करना उनका अधिकार है और सरकार उनसे छीन नहीं सकती है।
Jun 21, 2026, 12:34 PM IST

थाली हाथों में लेकर CJP के कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर डटे हुए हैं

थाली हाथों में लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर डटे हुए हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम तब तक यहां से नहीं हटेंगे, जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते।'
Jun 21, 2026, 12:02 PM IST

प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी: अभिजीत डिपके

"जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर हम पीछे हटने वाले नहीं हैं और जंतर-मंतर पर हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा।"-अभिजीत डिपके
Jun 21, 2026, 10:51 AM IST

CJP की अपील

CJP ने एक्स पर लिखा, "हम देशभर के किसान, मज़दूर भाइयों और बहनों से अपील करते हैं: आपके बच्चे जंतर मंतर पर अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 12 से अधिक बच्चे आत्महत्या कर चुके हैं। Please जंतर मंतर आइए, हमारा साथ दीजिए। अगर देश का किसान और मज़दूर देश के युवाओं का साथ दे दे, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा कोई नहीं रोक सकता.."
Jun 21, 2026, 10:22 AM IST

किसानों से जंतर-मंतर पहुंचकर छात्रों के समर्थन में खड़े होने की अपील

अभिजीत दिपके ने देशभर के किसानों से जंतर-मंतर पहुंचकर छात्रों के समर्थन में खड़े होने की अपील की है। उन्होंने कहा, "जब किसान अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे थे, तब छात्रों ने कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दिया था। आज छात्रों को भी उसी एकजुटता और समर्थन की जरूरत है। मैं देशभर के किसानों से आग्रह करता हूं कि वे जंतर-मंतर पहुंचें और छात्रों के साथ खड़े हों।"
Jun 21, 2026, 9:47 AM IST

जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके हुए भावुक

मुझपर लाठी चला लो लेकिन...जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके हुए भावुक
Jun 21, 2026, 9:22 AM IST

'धर्मेंद्र प्रधान की कुर्सी जाने का काउंटडाउन शुरू '

CJP ने एक्स पर लिखा, "इतिहास के पन्नों में दर्ज होंगी ये तस्वीरें क्योंकि 20 जून से धर्मेंद्र प्रधान की कुर्सी जाने का countdown शुरू हुआ। जंतर मंतर आइए सुबह 9 बजे से'
Jun 21, 2026, 9:17 AM IST

अभिजीत दिपके ने NEET अभ्यर्थियों से की खास अपील

अभिजीत दिपके ने NEET अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "NEET री-एग्जाम देने वाले सभी उम्मीदवारों को मेरी ओर से शुभकामनाएं। हमारी पूरी टीम की शुभकामनाएं आपके साथ हैं। परीक्षा समाप्त होने के बाद जंतर-मंतर जरूर आइए। हम आप सभी से मिलने का इंतजार कर रहे हैं।"
Jun 21, 2026, 8:48 AM IST

अभिजीत दिपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ

अभिजीत दिपके ने हाथ जोड़ते हुए पुलिस से कहा, "मैं पुलिस से अनुरोध करता हूं कि लोगों को जंतर-मंतर आने से न रोका जाए। हम कोई गलत काम नहीं कर रहे हैं। हम सिर्फ उन छात्रों के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं जिन्होंने आत्महत्या कर ली।"
Jun 21, 2026, 8:26 AM IST

सुबह-सुबह क्रिकेट खिलते नजर आए अभिजीत दिपके

'कॉकरोचों' ने जंतर-मंतर को बनाया खेल का मैदान! सुबह-सुबह क्रिकेट खिलते नजर आए अभिजीत दिपके
Jun 21, 2026, 8:11 AM IST

अभिजीत दिपके का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

'कॉकरोचों' ने नहीं मानी हार, जंतर-मंतर पर धरना जारी, नहीं टूटा मनोबल, अभिजीत दिपके का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
Jun 21, 2026, 8:00 AM IST

जंतर मंतर पर पानी सप्लाई बंद-अभिजीत दिपके

अभिजीत दिपके ने एक्स पर लिखा, "मैं अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन स्थल के शौचालयों की पानी की सप्लाई बंद न की जाए। कल रात से सार्वजनिक शौचालयों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।"
Jun 21, 2026, 7:38 AM IST

जनता की भागीदारी से ही आंदोलन को मजबूती मिलेगी-दीपके

अभिजीत दिपके ने कहा कि यह प्रदर्शन आम लोगों की आवाज को बुलंद करने के लिए किया जा रहा है और जनता की भागीदारी से ही आंदोलन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने का आग्रह किया।
Jun 21, 2026, 7:37 AM IST

CJP Protest: जंतर-मंतर पर रात भर डटे रहे प्रदर्शनकारी

CJP Protest: जंतर-मंतर पर रात भर डटे रहे प्रदर्शनकारी, अभिजीत दिपके ने दिल्‍लीवासियों से हिस्‍सा लेने की अपील
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+