चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने जारी किया नया रोस्टर, जनहित याचिकाओं की करेंगे खुद सुनवाई

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्‍ठ जज जस्टिस रंजन गोगोई ने आज देश के मुख्‍य न्‍यायाधीश का पदभार संभाल लिया। उन्हें राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शपथ दिलाई। वहीं, चीफ जस्टिस के रूप में शपथ लेने के बाद रंजन गोगोई ने नया रोस्टर जारी कर दिया है। सीजेआई रंजन गोगोई द्वारा जारी किया गया रोस्टर आज से ही प्रभावी होगा।

CJI Ranjan Gogoi implements new roster of business in supreme court

सुप्रीम कोर्ट के नये रोस्टर के मुताबिक, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करेंगे। नया रोस्टर सुप्रीम कोर्ट के जजों के लिए है। इसके अलावा नये मामलों के लिए भी रोस्टर जारी हुआ है। वहीं, चीफ जस्टिस द्वारा आवंटित किए जाने के बाद कुछ जनहित याचिकाओं पर सुनवाई जस्टिस मदन बी लोकुर भी करेंगे।

ये भी पढ़ें: देश के इस राज्य में चुनाव, लेकिन ना उम्मीदवारों का खुलासा, ना ही हो रहा कोई प्रचार

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई जनहित याचिका की सुनवाई करेंगे। इसके अलावा कोर्ट की अवमानना से संबंधित याचिका, चुनाव संबंधी याचिका, आपराधिक मामले और संवैधानिक पदों पर नियुक्ति से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगे। चीफ जस्टिस ही जनहित याचिका का आवंटन भी करेंगे। जस्टिस गोगोई देश के 46वें चीफ जस्टिस हैं और उनका कार्यकाल 17 नंवबर 2019 तक होगा।

ये भी पढ़ें: रंजन गोगोई बने देश के नए चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ,जानिए उनका अब तक का सफर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+