Citizenship Amendment Bill: जानिए राज्यसभा में क्या है नंबर गेम?

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन बिल को आज राज्यसभा में पेश किया गया। गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में आज इस बिल को पेश किया। आज इस बिल पर सरकार और विपक्ष चर्चा में चर्चा चल रही है। बता दें कि नागरिकता संशोधन बिल को लोकसभा में सोमवार को पास कर दिया गया था। बिल के समर्थन में 311 वोट पड़े थे, जबकि विपक्ष में 80 वोट पड़े थे। हालांकि लोकसभा में भाजपा की एनडीए सरकार के पास पूर्ण बहुमत से कहीं अधिक का आंकड़ा था, लेकिन राज्यसभा में एनडीए के पास कुछ सीटें कम हैं।

मुश्किल राह

मुश्किल राह

राज्यसभा में भाजपा के सहयोगी दलों को मिला लें तो भी पार्टी के पास बहुमत का आंकड़ा नहीं है। पिछले पांच वर्षों की बात करें तो भाजपा को गैर एनडीए दलों पर निर्भर रहना पड़ता था। एनडीए को बीजू जनता दल और वाईएसआर कांग्रेस के समर्थन से कई अहम बिल पास हुए हैं। यहां तक कि नागरिकता संशोधन बिल को राज्यसभा में पास कराने के लिए भी भाजपा इन दोनों दलों पर काफी हद तक निर्भर है। सदन में आंकड़े की गणित की बात करें तो भाजपा के पास कुल 83 सीटें हैं। कांग्रेस के पास 46 सीटें हैं।

राज्यसभा का आंकड़ा

राज्यसभा का आंकड़ा

भाजपा- 83
कांग्रेस- 46
टीएमसी- 13
एआईएडीएमके- 11
सपा-9
बीजेडी-7
निर्दलीय-6
जदयू-6
टीआरएस-6
सीपीआईएम-5
डीएमके- 5
बसपा-4
एनसीपी-4
मनोनीत-4
राजद- 4
आप-3
शिरोमणि अकाली दल- 3
शिव सेना-3
पीडीपी (जम्मू कश्मीर)- 2
टीडीपी- 2
वाईएसआरसीपी- 2
एजीपी- 1
बीपीएफ- 1
सीपीआई-1
आईयूएमएल- 1
जेडीएस- 1
केरल कांग्रेस-1
एलजेपी- 1
एमडीएमके- 1
एनपीएफ- 1
पीएमके- 1
आरपीआई- 1
एसडीएफ- 1

Recommended Video

    Rajya Sabha में आज Modi Government की अग्नि परीक्षा, CAB पास करा पाएंगे Amit Shah ? | वनइंडिया हिंदी
    पहले कार्यकाल में भी पास हुआ

    पहले कार्यकाल में भी पास हुआ

    नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में इस बिल को लोकसभा में पास कर दिया गया था, लेकिन राज्यसभा में इसे पेश नहीं किया गया था। लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से यह बिल राज्यसभा में पास नहीं हो सका। लेकि दूसरी बार जीत के बाद भाजपा सरकार ने एक बार फिर से इस बिल को लोकसभा में पेश किया और इस बिल को पास कर दिया गया। जबकि राज्यसभा में इस बिल पर चर्चा हो रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+