नागरिकता संशोधन बिल पास होने पर RSS नेता भैयाजी जोशी ने दिया ये बयान

नई दिल्ली। राज्यसभा में बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन पेश किया था जो 125 वोटों के साथ पारित हो गया। इस बिल के खिलाफ 105 पड़े। इस बिल के पारित होने के बाद पीएम मोदी ने अमित शाह को ट्वीट कर बधाई दी थी। वहीं, नागरिकता संशोधन बिल के राज्यसभा में पारित होने के बाद आरएसएस के सर कार्यवाह भैयाजी जोशी का बयान आया है।

citizenship amendment bill: RSS leader Bhaiyyaji Joshi thanks pm modi and amit shah

भैयाजी जोशी ने बिल के राज्यसभा में पारित होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'हम नागरिकता संशोधन बिल लाने के साहसिक कदम उठाने के लिए केंद्र, पीएम और होम मिनिस्टर अमित शाह को धन्यवाद देते हैं। भारत में रहने वाले शरणार्थियों (अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए) को सम्मानजनक स्थान देना वर्तमान सरकार की एक बड़ी पहल है, हम उनका स्वागत करते हैं।'

लोकसभा के बाद राज्यसभा में पेश किए गए नागरिकता संशोधन विधेयक पर चर्चा के बाद वोटिंग हुई। राज्यसभा में इस बिल के पक्ष में 125 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 105 वोट पड़े। इस तरह लोकसभा के बाद राज्यसभा में ये बिल पारित हो गया। राज्यसभा में पारित होने के बाद अब इस बिल को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति को भेजा जाएगा, उनकी मंजूरी के बाद ये कानून की शक्ल से लेगा।

नागरिकता संशोधन विधेयक, 2019 के पास होने के बाद पूर्वोत्तर के कई राज्यों में इसके खिलाफ प्रदर्शन जारी है। असम के गुवाहाटी में कर्फ्यू लगा दिया गया है और सेना की कई टुकड़ियां तैनात की गई हैं। वहीं, कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने इस विधेयक को संविधान विरोधी बताया है। जबकि मुस्लिम लीग और जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+