नागरिकता बिल: असम-त्रिपुरा- मेघायल में मोबाइल सेवा बंद, 2 की फायरिंग में मौत

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी उग्र प्रदर्शन जारी है। असम में हिंसक प्रदर्शन के चलते पुलिस को कल फायरिंग करनी पड़ी थी। जिसमें दो लोगों को गोली लगी थी, जिनकी गुरुवार शाम को मौत हो गई। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज ने इसकी पुष्टि की है। असम और त्रिपुरा के बाद अब मेघालय में भी इंटरनेट और एसएमएस सर्विस पर रोक लगा दी गई है। यह रोक अगले 48 घंटे तक लागू रहेगी। सरकार ने तनाव को लेकर फैल रही अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए यह कदम उठाया है।

 4 दिन से रेल और सड़क यातायात प्रभावित

4 दिन से रेल और सड़क यातायात प्रभावित

असम, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल और मेघालय में सोमवार से जारी आंदोलन की बागडोर मंगलवार को नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (नेसो) ने अपने हाथ में ले ली। आंदोलन को 30 छात्र संगठनों और वाम दलों का समर्थन मिल रहा है। असम में हजारों प्रदर्शनकारियों ने रेलवे और सड़कों पर प्रदर्शन किए। इस वजह से यहां 4 दिन से रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। 4 दिनों में आंदोलनकारियों ने विधानसभा, सचिवालय में घुसने की कोशिश की, पुलिस बेरिकेड्स तोड़े, आगजनी और तोड़फोड़ की।

Recommended Video

    Citizenship act: Assam में हालात तनावपूर्ण, प्रदर्शनकारियों ने MLA का घर फूंका। वनइंडिया हिंदी
    असम में 2 लोगों की मौत

    असम में 2 लोगों की मौत

    असम में सेना की टुकड़ियां तैनात की गई हैं। सेना लगातार फ्लैग मार्च कर रही है। इसके अलावा असम राइफल्स और रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स भी तैनात की गई हैं। वहीं असम के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि स्थानीय लोगों के अधिकारों को आंच नहीं आने दी जाएगी। वहीं असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने कहा कि मैं असम में बिल का विरोध कर रहे छात्रों, भाइयों और बहनों से अनुरोध करता हूं वे अपना विरोध दर्ज कराते समय नियंत्रण ना खोएं और राज्य में शांति बनाए रखें। त्रिपुरा में भी हालात बेकाबू हैं। सड़क, रेल सेवाओं पर असर पड़ा है और लगातार आगजनी व तोड़फोड़ की घटनाएं हो रही हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदर्शन के दौरान यहां 2 लोगों की मौत हो गई, 11 लोग घायल हैं।

    मुख्यमंत्री और गवर्नर ने राज्य में शांति बनाने की अपील की

    मुख्यमंत्री और गवर्नर ने राज्य में शांति बनाने की अपील की

    उधर नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ संयुक्त आंदोलन के संयोजक एंथनी देब बरम ने कहा कि, आज अमित शाह ने हमें बुलाया था। क्योंकि हमने बिल के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया था। उनके कहने पर हमने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को वापस ले लिया है।प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के गृह जिले डिब्रूगढ़ में एक रेलवे स्टेशन में आग लगा दी। इसके बाद रेलवे ने असम और त्रिपुरा की सभी पैसेंजर ट्रेनों को स्थगित कर दिया है। इसके चलते कामाख्या और गुवाहाटी में यात्री फंसे हुए हैं। लंबी दूरी की ट्रेनें भी गुवाहाटी से आगे नहीं जा रही हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 दिसंबर को शिलांग (मेघालय) में पूर्वोत्तर पुलिस अकादमी का दौरा करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+