असम में सिटिजनशिप बिल का विरोध तेज, गुवाहाटी में कर्फ्यू, 10 जिलों में इंटरनेट बंद

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन बिल 2019 का असम में भारी विरोध हो रहा है। इसको देखते हुए गुवाहाटी में कर्फ्यू लगा दिया गया है। बुधवार शाम सवा छह बजे से कर्फ्यू लगाया गया है। ये हालात सामान्य होने तक रहेगा। कई जिलों में भारी तोड़फोड़ और आगजनी के बाद दस जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा को भी रोक दिया गया है। इंटरनेट सेवा आज शाम 7 बजे, से 12 दिसंबर शाम सात बजे तक नेट बंद रहेगा। असम के लखीमपुर, तिनसुकिया, धेमाजी, डिब्रूगढ़, चराइदेव, शिवसागर, जोरहाट, गोलाघाट, कामरूप (मेट्रो) और कामरूप जिले में नेट बंद किया गया है। डिब्रूगढ़ में शराब की बिक्री पर भी प्रशासन ने रोक लगा दी है।

Citizenship Amendment Bill protest in assam Mobile Internet suspended for 24 hours

बुधवार को प्रदर्शनकारी और पुलिस राज्य सचिवालय के पास भिड़ गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे और लाठियां चलाईं। प्रदर्शन को बढ़ता देख डिब्रूगढ़ में सेना बुला ली गई है। इस बीच कई ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया गया है, या फिर उनके रास्ते बदल दिए गए हैं। कई ट्रेनों के टाइम-टेबल में भी बदलाव किया गया है।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुभानन चंदा ने एक बयान में कहा कि कम से कम 14 ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया गया है या गंतव्य स्थान से पहले ही रोक दिया गया है।

बता दें कि नागरिकता संशोधन विधेयक सोमवार को लोकसभा से पास हो चुका है। बुधवार को इस बिल को राज्यसभा में पेश किया गया है। इस पर बहस हो रही है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों को इस बिल में नागरिकता देने का प्रस्ताव है। इस बिल में इन तीनों देशों से आने वाले हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के शरणार्थियों को नागरिकता का प्रस्ताव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+