Citizenship Amendment Act: जामिया के पूर्व छात्र शाहरुख खान की चुप्पी पर RJ ने उठाए सवाल
Recommended Video
मुंबई। पिछले दिनों नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों की तरफ से हुए विरोध प्रदर्शन पर बॉलीवुड की तरफ से भी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपने-अपने तरीके से इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं आरजे रोशन अब्बास ने इस मसले पर बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को आड़े हाथों लिया है। आरजे अब्बास ने जामिया में विरोध प्रदर्शन और सीएए पर शाहरुख की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। रविवार को सीएए को लेकर जामिया के छात्रों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए थे।

किस वजह से शांत हैं आप SRK
मंगलवार को रोशन अब्बास ने ट्विटर का सहारा लिया और शाहरुख से सवाल किए। अब्बास ने शाहरुख को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'कुछ कहिए, आप भी तो जामिया से हैं। किसने आपको शांत रहने के लिए मजबूर किया।' बॉलीवुड के कई कलाकारों जैसे राजकुमार राव, तापसी पन्नू, अलंकिृता श्रीवास्ताव, ऋचा चड्ढा, अनुराग कश्यप, अनुभव सिन्हा और परीणिती चोपड़ा की तरफ से देश के हालातों पर ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी गई है। सोमवार को इन कालाकारों की तरफ से ट्विटर पर सीएए और देश के अलग-अलग हिस्सों से आ रही तनाव की खबरों पर अपनी राय जाहिर की गई।

जामिया से शाहरुख का रिश्ता
1985 से 1988 तक शाहरुख ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज में पढ़ाई की। यहां से उन्होंने इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया। हंसराज कॉलेज के बाद शाहरुख ने जामिया से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया। हालांकि कुछ समय के बाद एक्टिंग करियर बनाने के लिए शाहरुख ने जामिया को अलविदा कह दिया था। अभी तक इस मसले पर बॉलीवुड के बड़े कलाकरों जैसे अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है।

ट्विटर पर ट्रेंड #ShameonBollywood
अक्षय कुमार ने जरूर जामिया के एक छात्र का ट्वीट पसंद किया था। लेकिन बाद में अक्षय ने जवाब दिया कि गलती से वह ट्वीट उन्होंने लाइक कर दिया था। इन कलाकरों की चुप्पी के बाद ट्विटर पर # #ShameonBollywood ट्रेंड करने लगा है। यूजर्स अमिताभ बच्चन से लेकर रणवीर सिंह को निशाना बना रहे हैं। अब्बास ने ऐसे समय में ट्वीट किया जब दिल्ली, असम, हैदराबाद, अलीगढ़ और कोलकाता में नए नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं।

छह साल के बाद मिल सकेगी नागरिकता
नए कानून के बाद भारत में छह साल तक भारत में रहने वाले शरणार्थी कानूनी तौर पर भारत की नागरिकता हासिल कर सकेंगे। साल 2016 में इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) की तरफ से गई जानकारी के मुताबिक इस समय देश में कुल 31,313 अप्रवासी नागरिक हैं। इनमें से 25,447 हिंदू, 5,807 सिख, 55 क्रिश्चियन, दो बौद्ध और दो पारसी हैं।












Click it and Unblock the Notifications