CAA पर विरोध के बीच कन्हैया कुमार ने फेसबुक पर लिखा ये मैसेज

नागरिकता संशोधन कानून पर विरोध प्रदर्शन के बीच कन्हैया कुमार ने एक फेसबुक पोस्ट लिखी है।

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूर्वोत्तर के राज्यों में शुरू हुए प्रदर्शन अब देश के कई शहरों में देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार को लेफ्ट पार्टियों ने जहां देशभर में भारत बंद का आह्वान किया, तो वहीं दिल्ली में भी कई संगठन इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली में लाल किले के पास धारा 144 लागू कर दी गई और 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। वहीं, इतिहासकार रामचंद्र गुहा को बेंगलुरू में और योगेंद्र यादव को दिल्ली में हिरासत में ले लिया गया है। इस बीच जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार ने एक फेसबुक पोस्ट लिखी है।

कन्हैया ने फेसबुक पर क्या लिखा

कन्हैया ने फेसबुक पर क्या लिखा

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के बीच कन्हैया कुमार ने फेसबुक पेज पर पोस्ट लिखते हुए कहा, 'आज एक भारतीय नागरिक का पहला कर्तव्य भारतीय संविधान को भारत की सरकार से बचाना है। चुप मत रहिए, हिंसा मत कीजिए।' आपको बता दें कि आज वामपंथी दलों ने पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया है। सुबह पटना के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोककर विरोध प्रदर्शन किया। दरभंगा में भी सीपीआई-एम के कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

'साझी शहादत-साझी विरासत' को बर्बाद करना चाहती है सरकार

इससे पहले कन्हैया ने अपने फेसबुक पेज पर लोगों से नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों में हिस्सा लेने की अपील की। कन्हैया कुमार ने लिखा, 'आज रामप्रसाद बिस्मिल, अश्फाक उल्ला खां और रोशन सिंह का शहादत दिवस है। देश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद करने के बाद ये सरकार अब इस 'साझी शहादत-साझी विरासत' की हमारी संस्कृति को भी बर्बाद कर देना चाहती है। देश को बर्बाद करने की सरकार की इस कोशिश के खिलाफ आज देश के तमाम प्रगतिशील लोग पूरे देश में CAA-NRC का शांतिपूर्ण विरोध करेंगे। बिहार के कई राजनीतिक दलों ने आज बिहार बंद का कॉल दिया है। आप सभी से अपील है कि अपने-अपने शहर में आज आयोजित होने वाले विरोध-प्रदर्शन में भाग लें।'

16 मेट्रो स्टेशनों को किया गया बंद

16 मेट्रो स्टेशनों को किया गया बंद

बिहार के अलावा दिल्ली में कई सामाजिक संगठनों के लोग इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली में लालकिले के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही राजधानी के 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मोबाइल सेवाएं भी बंद कर दी गईं थी। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित और स्वराज अभियान के अध्यक्ष योगेंद्र यादव समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+