Video: CAA विरोध प्रदर्शनों पर सेना प्रमुख जनरल रावत ने कहा, लोगों को हिंसा के लिए भड़काना लीडरशिप नहीं

Recommended Video

    CAA Protest पर Army Chief का बड़ा बयान, Owaisi ने ऐसे किया पलटवार | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्‍ली। देश भर की यूनिवर्सिटीज में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर मचे बवाल के बीव ही सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत का एक बड़ा बयान आया है। जनरल रावत ने कहा है कि भीड़ को हिंसा के लिए उकसाना और आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देने के लिए लोगों को प्रेरित करना किसी भी तरह के बेहतर नेतृत्‍व का उदाहरण नहीं हो सकता है। जनरल रावत की तरफ से यह पहली प्रतिक्रिया है जो विरोध प्रदर्शनों को लेकर आई है।

    general-rawat-caa.jpg

    ओवैसी ने जनरल रावत को दिया जवाब

    राजधानी दिल्‍ली में एक कार्यक्रम के दौरान जनरल रावत ने विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया दी है। जनरल रावत ने कहा, 'लीडर वो नहीं होते हैं जो लोगों को गलत दिशा की तरफ लेकर जाएं जैसा कि हमने पिछले दिनों बड़ी तादाद में यूनिवर्सिटीज और कॉलेज के छात्रों को देखा के किस तरह से वह भीड़ को हमारे शहरों और कस्‍बों में हिंसा और आगजनी के लिए उकसा रहे थे।' जनरल रावत ने कहा, 'यह लीडरशिप नहीं है।'

    जनरल रावत के इस बयान पर हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने कहा कि 'लीडरशिप का मतलब होता है अपने ऑफिस की सीमाओं का ज्ञान होना।' ओवैसी ने आगे कहा, 'लीडरशिप का मतलब है असैन्‍य श्रेष्‍ठता के आइडिया को समझना और उस संस्‍था की अखंडता को संरक्षित करके रखना जिसके आप मुखिया हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+