CAA Protest: IIM बेंगलुरु के छात्रों ने इस तरह जताया संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध
Recommended Video
बेंगलुरु। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ गुरुवार को देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हुए। यूपी के लखनऊ और संभल के अलावा गुजरात के अहमदाबाद में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला। लखनऊ में कई बसें जला दी गईं, पुलिस चौंकियां फूंक दी गईं। इसके अलावा कर्नाटक के बेंगलुरु में भी संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। गुरुवार को इस एक्ट के विरोध में आईआईएम बेंगलुरु के कैंपस में भी छात्रों ने प्रदर्शन किया।

आईआईएम बेंगलुरु के छात्रों ने संशोधित नागरिकता कानून का विरोध करने के लिए अनोखा तरीखा अपनाया।आईआईएम प्रबंधन ने धारा 144 लागू होने के कारण परिसर में विरोध प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी थी। इसके बाद करीब 100 छात्रों ने कैंपस में प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने अपने जूते-चप्पल उतारकर मेन गेट के बाहर रख दिया और वे इलाके में धारा 144 लगाने का विरोध करने लगे। इसी तरह छात्रों ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। कैंपस के अंदर हाथों में तख्तियां और पोस्टर लिए विरोध करते रहे।
बेंगलुरु शहर में प्रदर्शन के मद्देनजर धारा 144 लगा दी गई थी। पुलिस ने बताया था कि इसके बाद भी सभी शैक्षणिक संस्थाएं और बाजार खुले रहेंगे। हालांकि, इस दौरान कुछ इलाकों में बाजार बंद रहने की खबरें आईं। वहींं, संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे थे। हाथों में तख्तियां लेकर वे प्रदर्शन कर रहे थे और सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग कर रहे थे।
बता दें कि गुरुवार को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ लखनऊ के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुआ। लखनऊ के डालीगंज इलाके में गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने पथराव और तोड़फोड़ की। हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान ठाकुरगंज में फायरिंग भी हुई। प्रदर्शन के दौरान दो पुलिस चौकी को भी निशाना बनाया गया। मदेयगंज के बाद ठाकुरगंज स्थित सतखंडा चौकी फूंकी गई। चौकी के बाहर खड़े वाहनों को भी फूंक दिया गया। खदरा इलाके में भी तोड़फोड़ और आगजनी हुई और यहां उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप?












Click it and Unblock the Notifications