अहमदाबाद हिंसा: कांग्रेस पार्षद शहजाद खान समेत 49 हिरासत में, 5000 लोगों के खिलाफ FIR

नई दिल्ली। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ देश के कई राज्यों से हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए हैं। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हिंसा भड़कने के बाद गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में हिंसक प्रदर्शन हुए। इस हिंसक प्रदर्शन में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने इस हिंसा के मामले में 5000 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस हिंसक प्रदर्शन के दौरान कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Recommended Video

    CAA Protest: हिरासत में लिए गए कांग्रेस पार्षद समेत 49 लोग, 5 हजार लोगों पर FIR दर्ज |वनइंडिया हिंदी
    कांग्रेस पार्षद शहजाद खान सहित 49 हिरासत में

    कांग्रेस पार्षद शहजाद खान सहित 49 हिरासत में

    अहमदाबाद पुलिस ने हिंसा फैलाने के आरोप में 49 लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में कांग्रेस पार्षद शहजाद खान भी शामिल हैं। भीड़ को शांत कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों के वाहनों पर पथराव किया किया, एक पुलिसकर्मी भीड़ के बीच फंसा गया जिसे लाठी डंडों से बुरी तरह पिटाई की गई। शाहआलम इलाके में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के वाहनों को निशाना बनाया।

    5000 हजार लोगों के खिलाफ FIR

    इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी उपद्रवियों की भीड़ से बचते हुए किनारे हो गए, लेकिन जो भीड़ के बीच फंसे, प्रदर्शनकारियों ने उनकी लाठी डंडों से पिटाई की। इस हमले में कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, पूरे घटनाक्रम पर गुजरात के गृह राज्य मंत्री प्रदीप जड़ेजा ने कहा, ' अहमदाबाद में हिंसा की दो घटनाएं सामने आईं। इसके अलावा पूरे राज्य में शांति पूर्ण माहौल है। करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वीडियो फुटेज के जरिए हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    लखनऊ में भी पथराव और आगजनी की घटनाएं

    लखनऊ में भी पथराव और आगजनी की घटनाएं

    बता दें कि अहमदाबाद के अलावा गुरुवार को संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ लखनऊ की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर तांडव किया। इस प्रदर्शन के दौरान कई बसों को आग के हवाले कर दिया गया जबकि दो पुलिस चौकियों को प्रदर्शनकारियों ने जला दिया। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के वाहनों को भी जला दिया। प्रदर्शनकारियों ने मीडिया की गाड़ियों को भी निशाना बनाया और चार ओबी वैन को जलाकर खाक दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+