नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन में हिंसा, कर्नाटक के मंगलुरू में कर्फ्यू लगाया गया

नई दिल्ली। नागरिकता कानून के खिलाफ निकाले जा रहे जुलूस में हिंसा के बाद कर्नाटक के मंगलुरू में कर्फ्यू लगा दिया गया है। मंगलुरू के पांच पुलिस थानों में कर्फ्यू लगाया गया है। कर्फ्यू कल आधी रात तक के लिए लागू किया गया है। मंगलुरू में पुलिस ने बंडारू पुलिस स्टेशन के पास प्रदर्शनकारियों पर गोलियां भी चलाईं हैं। पुलिस की गोली से 6 लोग घायल हैं। इनमें 3 गंभीर हैं और आईसीयू में भर्ती हैं। पुलिस की ओर से कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों की ओर से पत्थरबाजी होने के बाद हालात बिगड़े, जिसके बाद पुलिस ने भी सख्ती दिखाई। कर्नाटक राज्य के ज्यादातर शहरों में धारा 144 लागू कर दी गई है।

Recommended Video

      CAA Protest: देशभर की सड़कों पर हंगामा, देखिए Video| वनइंडिया हिन्दी
      Citizenship Act protest curfew imposed in Mangaluru karnataka

      गुरुवार को देशभर में नागरिकता कानून के खिलाफ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, बिहार और दूसरी जगहों पर लोगों ने कानून के खिलाफ जुलूस निकाले हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने विवादित कानून को वापस लेने की मांग की है। इस दौरान कई जगहों पर हिंसा हुई है और पुलिस ने सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया है। रामचंद्र गुहा जैसै मशहूर इतिहासकार को भी बंगलुरू से हिरासत में लिया गया। लखनऊ, संभल, मंगलरू और कई दूसरे हिस्सों में हिंसा और आगजनी भी हुई है।

      बता दें कि नागरिकता संशोधन एक्ट, 2019 को हाल ही में सदन से मंजूरी मिली है। इस कानून में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के शरणार्थियों को नागरिकता का प्रस्ताव है। कांग्रेस समेत ज्यादातर विपक्षी दल और कई सामाजिक संगठन इस बिल का विरोध कर रहे हैं। देशभर की बड़ी यूनिवर्सिटियों के छात्र भी इसके खिलाफ सड़कों पर हैं। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि धर्म के आधार पर कानून बनाना भारत के संविधान पर हमला है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+