नागरिकता कानून के खिलाफ जामा मस्जिद पर प्रदर्शन, हजारों लोगों के साथ भीम आर्मी के चंद्रशेखर मौजूद

नई दिल्ली। नागरिकता कानून के खिलाफ भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद दिल्ली की जामा मस्जिद पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हजारों की तादाद में लोग उनके साथ जमा हैं। चंद्रशेखर ने ऐलान किया है कि वो इस कानून के खिलाफ संविधान की प्रति के साथ जामा मस्जिद से जंतर-मंतर तक जाएंगे। वहीं दिल्ली पुलिस ने भीम आर्मी प्रमुख को नागरिकता कानून के खिलाफ ये मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी है। इससे पहले पुलिस ने एक व्यक्ति को भी जामा मस्जिद के पास से हिरासत में लिया है। जिसे भीम आर्मी का बताया गया है।

Recommended Video

    CAA-NRC के खिलाफ Jama Masjid पर Bhim Army चीफ Chandrashekhar का प्रदर्शन । वनइंडिया हिंदी
    citizenship amendment act, Chandrashekhar Azad, delhi, bhim army, Amit Shah, नागरिकता संशोधन कानून, अमित शाह, भीम आर्मी, चंद्रशेखर आजाद

    गुरुवार को नागरिकता कानून के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हुए थे। दिल्ली में भी प्रदर्शन हुआ था और सैकड़ों लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। शुक्रवार को भी दिल्ली के कई हिस्सों में नागरिकता कानून के खिलाफ लोग सड़कों पर हैं।

    गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान देश के कई हिस्सों में हिंसा भी हुई थी। कर्नाटक के मंगलुरू में पुलिस फायरिंग में दो लोगों की जान चली गई थी। जिसके बाद मंगलुरू के पांच पुलिस थानों में कर्फ्यू लगाया गया है। लखनऊ, संभल और उत्तर प्रदेश के भी कई हिस्सों में प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई।

    बता दें कि नागरिकता संशोधन एक्ट, 2019 को हाल ही में सदन से मंजूरी मिली है। इस कानून में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के शरणार्थियों को नागरिकता का प्रस्ताव है। कांग्रेस समेत ज्यादातर विपक्षी दल और कई सामाजिक संगठन इस बिल का विरोध कर रहे हैं। देशभर की बड़ी यूनिवर्सिटियों के छात्र भी इसके खिलाफ सड़कों पर हैं। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि धर्म के आधार पर कानून बनाना भारत के संविधान पर हमला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+