तमिलनाडु में एक सिपाही ने अपने साथियों को मारी गोलियां
तमिलनाडु। कलपक्कम परमाणु परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों के बीच हुए झगड़ने ने एक भयानक रूप ले लिया। झगड़े में सीआईएसएफ के एक जवान ने अपने साथी सुरक्षा कर्मियों पर गोली चला दी। बंदूक से निकली गोली ने तीन साथियों की मौके पर ही जान लेली। बाकी साथी घायल भी बताए जा रहे हैं।

न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के एक अधिकारी ने बताया कि परमाणु परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया किया एक सिपाही ने गोलियां चला दीं।
जानकारी के मुताबिक तीन सिपाहियों को मौके पर ही गोली लगने के कारण मौत हो गई तो वहां पर मौजूद दो सिपाही गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
यह घटना उस जगह पर घटित हुई है जहां पर साढ़े पांच बजे के आस-पास केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सुरक्षाकर्मी ठहरते हैं।
फिलहाल खबर है कि गोली चलाने वाले सुरक्षाकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications