ICSE, ISC : 29 मई को आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे
इस साल बोर्ड सर्टिफिकेट और मार्कशीट का डिजिटल वर्जन जारी करने वाला है। लिहाजा परीक्षार्थी अपना डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट भी देख पाएंगे।
नई दिल्ली। सीआईएससीई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा का रिजल्ट 29 मई सोमवार को आएगा। इन परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्र सीआईएससीई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

इस साल बोर्ड सर्टिफिकेट और मार्कशीट का डिजिटल वर्जन जारी करने वाला है। लिहाजा परीक्षार्थी अपना डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट भी देख पाएंगे।
रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करेें cisce.org
ICSE, ISC की परीक्षा इस साल 10 मार्च से 21 अप्रैल तक आयोजित की गईं थीं। पिछले साल सीआईएससीई का रिजल्ट 6 मई को आया था।2016 में करीब 1 लाख 68 हजार 591 परीक्षार्थी 10वीं की परीक्षा में बैठे थे। जिसमें से करीब 98.64 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। आपको बता दें कि सीआईएससीई तीन परीक्षाएं आयोजित करता है। इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE-10वीं), द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC-12वीं) और सर्टिफिकेट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (CVE)।












Click it and Unblock the Notifications