CISCE Results: ICSE और ISC का रिजल्ट जारी, 12वीं से बेहतर रहा 10वीं का परिणाम

काउंसिल ऑफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के परिणामों की घोषणा कर दी है। 10वीं और 12वीं का रिजल्ट दोपहर 3 बजे वेबसाइट पर जारी किया गया। 10वीं का इस बार का रिजल्ट 98.51 प्रतिशत रहा, वहीं 12वीं का 96.21 प्रतिशत रहा।

नई दिल्ली। काउंसिल ऑफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के परिणामों की घोषणा कर दी है। 10वीं और 12वीं का रिजल्ट दोपहर 3 बजे वेबसाइट पर जारी किया गया। 10वीं का इस बार का रिजल्ट 98.51 प्रतिशत रहा, वहीं 12वीं का 96.21 प्रतिशत रहा। दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट www.cisce.org पर देखे जा सकते हैं। साथ ही परीक्षा में बैठने वाले छात्र/छात्राएं एसएमएस के जरिये भी अपना रिजल्ट मंगवा सकते हैं।

Results

CISCE आज 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। मार्च में आयोजित परीक्षाओं का रिजल्ट काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जारी किया गया। 10वीं का रिजल्ट इस बार 12वीं से बेहतर रहा है। जहां 10वीं कक्षा में 98.51 प्रतिशत बच्चे पास हुए। वहीं 12वीं में ये आंकड़ा 96.21 प्रतिशत रहा। अगर किसी छात्र को रिचेक के लिए कॉपी भेजनी है तो उसके लिए 14 मई से 21 मई तक का समय दिया गया है।

छात्र/छात्राएं इस तरह अपने परिणाम देखें-

* CISCE की आधिकारिक वेबसाइट www.cisce.org पर जाएं।

* CISCE Board ICSE, ISC Results के दिए लिंक पर क्लिक करें।

* अब अपना रोल नंबर और लॉग-इन के लिए बाकी जरूरी जानकारी भर कर सबमिट करें।

* इसके बाद अपना रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकलवा लें।

एसएमएस के जरिये रिजल्ट मंगवाने के लिए छात्रों को एक नंबर पर यूनिक आईडी भेजनी होगी। 10वीं (ICSE) का परिणाम एसएमएस पर देखने के लिए मैसेज में ICSE टाइप करें और फिर स्पेस देकर 7 नबंरों का यूनिक आईडी लिखें (ICSEUnique ID) लिखें और 0924808288 पर भेज दें। 12वीं (ISC) का रिजल्ट मंगवाने के लिए मैसेज में ISC और फिर स्पेस देकर यूनिक आईडी नंबर लिखें (ISCUnique ID) लिखें और 0924808288 पर सेंड कर दें।

ये भी पढ़ें: UPSC में निकली है नौकरियां, सैलरी 39 हजार से ज्यादा, जल्द करें आवेदन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+