Notice: RTI का पालन न करने पर BJP-कांग्रेस समेत 6 दलों को नोटिस
नई दिल्ली। राजनीति यदि संविधान या नियम-कायदों के खिलाफ हो जाए तो सख्ती का चाबुक चलना ही चाहिए। केंद्रीय सूचना आयोग ने कांग्रेस और बीजेपी समेत 6 राष्ट्रीय पार्टियों को नोटिस भेजकर सूचना अधिकारी नियुक्त न करने पर जवाब मांगा है।

राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को आरटीआई आवेदनों का जवाब देने को कहा है, लेकिन ये दल इसका पालन नहीं कर रहे हैं जिस पर संस्था ने कड़ा एतराज़ जताया है। आयोग ने इस संबंध में भी सवाल पूछा है व जवाब तय वक्त में देने की नसीहत दी है।
आयोग की और से भाजपा और कांग्रेस के अलावा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और बहुजन समाज पार्टी को नोटिस भेजकर जवाब देने के लिए चार हफ्ते का समय दिया गया है।
पढ़ें- मदरसों की परिभाषा
फैसले के बाद राजनीतिक दल सूचना के अधिकार कानून (आरटीआई) के दायरे में आ गए और उन्हें 6 हफ्ते के भीतर सूचना अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया गया था। इन पार्टियों ने इस फैसले को अदालत में चुनौती नहीं दी और न ही आयोग के आदेश का पालन ही किया जिस पर अब नई मुहिम छिड़ गई है।












Click it and Unblock the Notifications