'कटे-फटे, जालीदार' पायजामे के चलते बुरी फंसी चंकी पांडे की बेटी अनन्या, क्या कुछ नहीं सुनना पड़ गया
नई दिल्ली। चंकी पांडे की बेटी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी ड्रेस को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई, इनमें जो पायजामा उन्होंने पहना हुआ है। उसमें कई जगह कट लगे हुए हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को तो उनका स्टाइल पसंद आया लेकिन बहुत सारे लोगों ने उन्हें इसके लिए ट्रोल कर दिया। अनन्या की ड्रेस को लेकर लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।
पायजामे पर ट्रोल हुई अनन्या
वायरल भयानी ने अपने इंस्टग्राम पेज पर अनन्या की ये फोटो शेयर की हैं। अनन्या ने स्काई ब्लू कलर का स्पैगेटी टॉप और व्हाइट कलर के पायजामा पहना था। अनन्या का पायजामा लोगों को रास नहीं आया कुछ ही देर में ये फोटो वायरल हो गईं। कई लोगों ने इस पर अजीब तरह से कमेंट किए हैं।

किए गए ये सब कमेंट
अनन्या के फैशन सेंस को लेकर सवाल उठाते हुए एक यूजर ने लिखा, ये सेलेब्स आखिर फटे पायजामे या पैंट्स क्यों पहनते हैं ? एक और कमेंट आया, अनन्या ने किसी गरीब शख्स के पायजामे को पहन लिया है। एक यूजर ने पूछा कि क्या आपके पास प्लाजो खरीदने के पैसे नहीं हैं। वहीं दूसरे ने लिखा, क्या दिन आ गए हैं। अमीर लोग ढेर सारे पैसे देकर फटे कपड़े पहन रहे हैं।

'पति पत्नी और वो' में दिखेंगी अनन्या
चंकी पांडे की बेटी अनन्या ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 से डेब्यू किया था। अनन्या पांडे ने हाल ही में कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ 'पति पत्नी और वो' की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में अनन्या पांडे कार्तिक की असिस्टेंट और एक्ट्रा मेरेटल अफेयर वाली गर्लफ्रेंड का किरदार निभा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications